Home छत्तीसगढ़ बेटियों का युग है, हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही है...

बेटियों का युग है, हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रही है बेटियां- सांसद पाण्डे…

36
0

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईखदान के बाल मेला एवं विज्ञान, रंगोली प्रदर्शनी में पहुंचे सांसद एवं नेतागण

छुईखदान (दावा)। शहीद नगरी छुईखदान की प्रमुख शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आनंद बाल मेला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रदर्शनी का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की रचनात्मकता, नवाचार, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक प्रतिभा देखने योग्य रही। विद्यालय परिसर दिनभर उत्साह, ऊर्जा और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गुलजार रहा। शाला जनभागीदारी समिति के नियंत्रण पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा के यशस्वी सांसद माननीय संतोष पांडे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रांत सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोमल जंघेल खम्हन ताम्रकार, भागवत शरण सिंह, भावेश कोचर और ललित चोपड़ा, रोशन चंद्राकर, बलराम जंघेल, जैनेन्द्र जंघेल, उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

अतिथियों के आगमन पर सभी अतिथियों का स्वागत जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती शीतल नवनीत जैन द्वारा किया गया। समिति सदस्य दीपाली सोनी, अमिता कंडरा, बिसन बाई पाल संस्था प्राचार्य अनिल पाल तथा उपस्थित शिक्षकों ने भी पुष्पगुच्छ, शॉल-श्रीफल एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में आयोजित बाल मेले में छात्राओं द्वारा खाद्य पदार्थ, हस्तनिर्मित वस्तुएं, खेल, कला-कौशल एवं नवनिर्मित मॉडलों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने। विज्ञान प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत, जल संरक्षण, कृषि नवाचार तथा दैनिक जीवन से जुड़े वैज्ञानिक प्रयोगों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए गए। जिनकी सांसद जी ने विशेष सराहना की। इसी प्रकार रंगोली प्रदर्शनी में छात्राओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, एक भारत श्रेष्ठ भारत और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर मनमोहक रंगोलियां बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यालय से संबंधित अपनी खुशियां, अपेक्षाएं और आवश्यकताओं से सांसद संतोष पांडे को अवगत कराया। सांसद ने छात्राओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया और उनकी प्रतिभाओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

जनभागीदारी अध्यक्ष शीतल नवनीत जैन ने सांसद सहित सभी अतिथियों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाला परिवार के इस आयोजन में सभी छात्राओं को आशीर्वाद देने सांसद सहित सभी ज्येष्ठ व श्रेष्ठजनों का सहर्ष आगमन से पूरा शाला परिवार गौरवान्वित है और हमेशा आप सब का आशीर्वाद मार्गदर्शन इस कन्या शाला और बच्चियों के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा निवेदित है। साथ ही कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के प्राचार्य अनिल पाल सहित समस्त शिक्षकों विद्यालय परिवार, जनभागीदारी समिति, शिक्षकों एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रांगण गूंज उठा-उपलब्धियों की खुशी, छात्राओं के उत्साह और गौरवपूर्ण क्षणों से भरपूर माहौल में आयोजन संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here