Home छत्तीसगढ़ समर्थन पर धान खरीदी में भाजपा सरकार किसानों को परेशानी में डाल...

समर्थन पर धान खरीदी में भाजपा सरकार किसानों को परेशानी में डाल रही – निखिल द्विवेदी…

56
0

कहा – कांग्रेस का शासन काल किसानों के लिए स्वर्ण युग था

राजनांदगाँव। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने समर्थन पर धान खरीदी व्यवस्था में किसानों को जान बूझकर परेशानी में डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे तब पूरे पाँच साल मानो किसानों और पशुपालकों के लिए स्वर्ण युग था।

श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का समर्थन दर पर धान खरीदने का बिल्कुल भी मन नहीं है। वह किसानों को तरह तरह से परेशानी में डालते हुए औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने कहा कि जिले सहित प्रदेश भर सोसाइटियों के धान उपार्जन केंद्रों के समिति प्रबंधकों, कम्प्यूटर ऑपरेटरों , चौकीदारों आदि भाजपा सरकार से पहले ही नाराज थे। उन्होंने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की थी ।

सरकार ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना छोड़ दबाव और दमन की राजनीति की। गुस्साए कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। सोसाइटियों व उनके धान उपार्जन केंद्रों में हमाल तौलैया भी शासन से खफ़ा हैं। पंद्रह नवंबर धान खरीदी शुरू होने के एक दिन पहले विभागों के कर्मचारियों को धान खरीदी का प्रशिक्षण दिया गया। धान खरीदी व्यवस्था उनसे संभल नहीं पा रही है। पुराने और अनुभवी कर्मचारियों जैसे समर्पित होकर व्यवस्था संभाल पाने में उन्हें समय लगेगा । धान बेचने किसानों का ठीक तरह से न टोकन कट पा रहा है और न खरीदी गति पकड़ पा रही है। किसानों को जबरदस्ती हमालों से बोरा पल्टी करवाई जा रही है। उसका पैसा भी अधिक देना पड़ रहा है। किसान खुद बोरा पल्टी करने तैयार हैं लेकिन खुद पल्टी करे तो खरीदी नहीं होगी कहीं सुतली नहीं तो कहीं पानी पिलाने वाला नहीं तो कहीं कांटेमारी तो कहीं टोकन के लिए प्रतीक्षा हो रही है। कई तरह की परेशानी किसान साथियों को हो रही है। निखिल द्विवेदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनहित के हर मोर्चे पर फैल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here