Home समाचार विधानसभा में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री के उपस्थित में हुआ ट्रॉफी...

विधानसभा में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री के उपस्थित में हुआ ट्रॉफी का स्वागत व अनावरण…

26
0

*मुख्यमंत्री के हांथो हुआ वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण*

*विधानसभा में मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री,विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री के उपस्थित में हुआ ट्रॉफी का स्वागत व अनावरण*एफ आई एच जूनियर मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 28 नवम्बर से 10 दिसम्बर 2025 तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित किया जा रहा है। हॉकी इंडिया, नई दिल्ली द्वारा वर्ल्ड कप ट्रॉफी का देश के 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा है। जिसके तहत आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रॉफी का आगमन हुआ ट्रॉफी का आगमन दोपहर 3 बजे रायपुर एयरपोर्ट में हुआ जंहा उनका भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात ट्रॉफी को छत्तीसगढ़ हॉकी के पदाधिकारियों ने विधानसभा में ले जाया गया जंहा माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जी,माननीय श्री डॉ. रमन सिंह जी विधानसभा अध्यक्ष, माननीय श्री तोखन साहू जी केंद्रीय मंत्री,माननीय श्री अरुण सॉव जी खेलमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, तथा छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया जी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ अनावरण कार्यक्रम के मुख्यआतिथि श्री विष्णुदेव साय ने अपने उध्बोधन में कहा कि  नरेन्द्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री जी ने खेल के प्रति जो कदम उठा रहे है वो सरहनीय है। आगामी दिनांक 28 नवम्बर से चेन्नई में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है यह देश के लिये गौरव की बात है यह आयोजन देश मे चौथी बार आयोजन किया जा रहा है। जूनियर वर्ल्ड कप ट्रॉफी विगत दिनों 7 नवंबर को भारतीय हॉकी के 100 साल पूरे होने पर केंद्रीय खेलमंत्री डॉ. मनसुख मंडविया जी ने शुभारंभ कर दिल्ली से निकल कर 16 राज्यो से होते हुए आज राजधानी में पहुँची है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी हॉकी संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय श्री अरुण सॉव खेलमंत्री जी ने अपने उध्बोधन में कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने खेल के प्रति बड़ी ही रुचि दिखाते हुए कई योजनाएं खेल के लिए तैयार किये है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत कई ऐसे खेल मैदान तैयार कर खिलाड़ियो के लिए एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा प्रदेश में खेल को बढ़ाव देने के लिये मैं हमेशा तत्पर हु। आज इस वर्ल्ड कप की ट्रॉफी प्रदेश में आना हमारे लिये गौरव की बात है वर्ल्ड कप जो चेन्नई में आयोजित हो रही है उसमें भारतीय हॉकी टीम भी प्रतिनिधित्व करेगी हम उन्हें जीत की अग्रिम बधाई देते है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने अपने स्वागत उद्धबोधन में कहा कि हिक्की इंडिया द्वारा राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति सारे देश मे अलक जगाने के लिए तथा जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी के प्रचार प्रसार के लिए यह ट्रॉफी टूर का आयोजन किया गया है छत्तीसगढ़ में ट्रॉफी टूर से राज्य के नए युवा प्रतिभावान खिलाड़ियो को प्रेरणा मिलेगी और इस खेल के प्रति भी आकर्षित होंगे।

ट्रॉफी टूर के स्वागत व अनावरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी, मृणाल चौबे (अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी) अकरम खान , नीलम जैन, सुश्री आशा थॉमस, श्री रणविजय प्रताप सिंह, श्री मुस्ताक अली प्रधान, श्री अमिताभ मानिकपुरी , रवि पारिख, शकील अहमद, अनीस राजा, तीरथ गोस्वामी, राजा खान, आर्यन श्रीवास्तव, विष्णुदेव चौबे, रश्मि तिर्की, अभिनव मिश्रा,रूपेश जायसवाल, कृष्णा यादव, धवल परमार,अमन नागवादिया, दीपांशु वर्मा,आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन  अकरम खान ने किया तथा श्री मनीष श्रीवास्तव महासचिव छत्तीसगढ़ हॉकी ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here