Home छत्तीसगढ़ सचिन बघेल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण…

सचिन बघेल ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण…

17
0

राजनांदगांव (दावा)। जिले में धान खरीदी व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल दो दिनों से लगातार खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने भुलाटोला, अमलीडीह, अमलीपारा, बढ़ईटोला, पदुमतारा, गठुला समेत ढाबा, मनकी, सोमनी, भर्रेगांव, सुरगी और सिंघोला जैसे कई केंद्रों का दौरा कर किसानों से सीधे संवाद किया। किसानों ने बताया कि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और वे वर्तमान व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। धान खरीदी के सीजन में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने 18 और 19 नवम्बर को जिले के कई धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

 

पहले दिन उन्होंने भोलाटोला, अमलीडीह, अमलीपारा, बढ़ईटोला, पदुमतारा और गठुला केंद्रों का जायजा लिया। दूसरे दिन उन्होंने ढाबा, मनकी, सोमानी, भर्रेगांव, सुरगी और सिंघोला पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बघेल ने किसानों से खरीदी प्रक्रिया, टोकन व्यवस्था, तौल मशीन, बोरा उपलब्धता, परिवहन व्यवस्था और स्टाफ की कार्यप्रणाली सहित सभी पहलुओं पर बातचीत की। किसानों ने बताया कि इस बार धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाएँ बेहतर हैं, तौल तेज हो रहा है लाइनें साफ-सुथरी हैं और अधिकारी-कर्मचारी भी सहयोगात्मक व्यवहार कर रहे हैं। किसानों से मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए श्री बघेल ने शासन-प्रशासन की टीम की सराहना की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीदी अवधि के दौरान कहीं भी लापरवाही न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में असुविधा नहीं होनी चाहिए क्योंकि कृषि प्रदेश की रीढ़ है और किसानों की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here