Home छत्तीसगढ़ मोतीपुर, तुलसीपुर में रेल्वे अंडर ब्रिज के नाम पर दोबारा तोडफ़ोड़ का...

मोतीपुर, तुलसीपुर में रेल्वे अंडर ब्रिज के नाम पर दोबारा तोडफ़ोड़ का भारी विरोध…

34
0

बड़ी संख्या में प्रभावित परिवार कलेक्टर जन-दर्शन में ज्ञापन सौपने पहुंचे

राजनांदगांव (दावा)। मोतीपुर-तुलसीपुर रेल्वे क्रासिंग अंडरब्रिज निर्माण से प्रभावित होने वाले परिवार द्वारा कलेक्टर जन-दर्शन में सौपा गया ज्ञापन मे बताया गया कि मोतीपुर, तुलसीपुर श्रमिक बाहुल्य बस्ती है। जहां अधिकतर बी.एन.सी. मिल्स के पूर्व श्रमिकों का निवास है। जहां रेल्वे क्रासिंग में अंडर ब्रिज बनाने का स्वीकृति प्रदान की गई है। हम समस्त लोगों के द्वारा शासन-प्रशासन से मांग की गई थी कि आम गरीब लोगों के घरों को बिना तोडफ़ोड़ व नुकसान के छोटा पैदल अंडर ब्रिज बनाया जाय, जिसके अनुसार रेल्वे विभाग द्वारा नक्शा भी तैयार किया गया था। हमें जानकारी मिली है कि मोतीपुर, तुलसीपुर में फिर से बड़ी संख्या में गरीब लोगों के घरों को दोबारा तोड़-फोड़ कर उजाडक़र बड़ा अंडर ब्रिज बनाया जाएगा। जबकि कुछ वर्ष पूर्व ही सन् 2014 मे सडक़ चौड़ी करण के नाम पर बिना मुआवजा के तोडफ़ोड़ कर भारी नुकसान पहुंचाया गया था। जिसके कारण आज भी बहुत से गरीब लोग घर बना नहीं पा रहा है। टुटे-फुटे घर में ही मजबूर है। आज भी उस भयावाह स्थिति से लोग उबर नहीं पाया है कि फिर से दुबारा उन्हीं गरीब लोगों के बचे हुए घरों को फिर से तोड़-फोड़ करने के लिए नापजोख की जा रही है। इस तरह से अमानवीय व्यवहार का बड़ी संख्या में प्रभावित व आम लोगों के द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है, इसलिए हम सभी निवासरत व आम नागरिक पुन: मांग करते है कि मोतीपुर, तुलसीपुर रेल्वे क्रासिंग मे पैदल अंडर ब्रिज बनाये जाये ताकि छात्र-छात्राएँ आसानी से सुविधाजनक स्कूल आना-जाना कर सके एवं बुजुर्ग, महिलाएं व आम नागरिक भी पैदल आवागमन कर सके।

तीन पहिए व चार पहिए वाहनों के लिए ममता नगर अंडर ब्रिज एवं स्टेशन पारा व गौरीनगर का अंडर ब्रिज जो कि आसपास में ही निर्माणाधीन है। निर्माण पूर्ण हो जाने से सभी प्रकार के गाडिय़ों का आवा-गमन और भी आसान व सुविधजनक हो जाएगी। मोतीपुर, तुसलीपुर में पैदल अंडर ब्रिज बनाने से किसी भी गरीब लोगों का घर नहीं टुटेगा और न ही किसी का नुकसान होगा। ऐसा ही संासद एवं अन्य जागरूक जन-प्रतिनिधियों व शासन-प्रशासन द्वारा आश्वासन मिलता रहा है। इस प्रकार से प्रभावितों द्वारा पैदल अंडर ब्रिज बनाने की मांग किये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here