Home छत्तीसगढ़ टोयोटा कार में मध्यप्रदेश निर्मित सवा तीन लाख की शराब के साथ...

टोयोटा कार में मध्यप्रदेश निर्मित सवा तीन लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार: एक फरार…

61
0

टोयोटा अल्टोस कार से हो रही थी तस्करी, आरोपी दुर्ग, बेमेतरा सहित कई जिलों में हैं आपराधिक मामलों में लिप्त

राजनांदगांव । पुलिस ने मध्यप्रदेश में निर्मित बडी़ मात्रा में अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने 3 लाख 38 हजार 414 रूपए मूल्य की शराब के साथ दो आरोपियों मनोज आचार्य और रोशन साहू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी टोयोटा कंपनी की अल्टोस गाडी़ में शराब लेकर जा रहे थे।

बसंतपुर थाने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई की है। पुलिस ने मध्यप्रदेश राज्य निर्मित मेकडावल नं. 1, सिगनेचर, ब्लेण्डर्स प्राईड, ओल्ड मंक, रॉयल स्टाग सुपिरियर, गोवा शराब बरामद की है। कुल 272.100 बल्क लीटर शराब अनुमानित कीमत 3,38,414 रूपये को बरामद कर आरोपीगणों से अल्टीस टोयोटा कंपनी क्रमांक सीजी-04/जेएफ 1800 कीमती 4 लाख रूपये व 3 मोबाईल को जब्त किया गया है। आरोपीगणों के विरूद्ध पूर्व में जिला राजनांदगांव, दुर्ग, महासमुन्द, रायगढ़, बलौदा बाजार, बेमेतरा में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। प्रकरण में पम्मे सरदार एवं अन्य की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।

एएसपी श्री शर्मा ने बताया कि कल 5 दिसम्बर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि काला रंग का अल्टीस गाड़ी जो कि तुमड़ीबोड से राजनांदगांव की ओर आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में शराब भरा हुआ है। सूचना पर आरके नगर चौक के पास नाकाबंदी पाईट लगाकर आते-जाते वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान तुमड़ीबोड़ की ओर से राजनांदगांव की ओर आ रही अल्टीस कार टोयोटा कार को रूकवाने पर उक्त वाहन के चालक तेजी से कमला कॉलेज रोड़ से कौरिनभांठा की ओर से रायपुर की ओर भाग रहे थे। जिसका पीछे करते हुए ठाकुरटोला चौक के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर पर चालक द्वारा अपना नाम मनोज आचार्य पिता शिवन आचार्य उम्र 38 साल निवासी बोरसी दुर्ग प्रगति मैदान के पास थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग और रोशन साहू पिता शांति लाल साहू उम्र 26 साल निवासी धौराभांठा थाना धमधा जिला बेमेतरा का रहने वाला बताया। गाड़ी तलाशी लेने पर उक्त वाहन में मेकडॉवल नंबर-1 शराब 12 नग बोतल कीमती 9600 रूपए, मेकडावल नंबर-1, 41 पौवा अंग्रेजी शराब कीमती 8,241 रूपये, मध्यप्रदेश उत्पादन देशी मदिरा शराब 96 पौवा कीमती 10,176 रूपये, रॉयल चैलेंचर गोल्डी व्हिस्की 47 नग पौवा कीमती 12,220 रूपये, रॉयल स्टाग सुपिरियर व्हिस्की 180 नग बाटल कीमती 1,06670 रूपये, रॉयल स्टाग सुपिरियर व्हिस्की 138 नग पौवा कीमती 31,188 रूपये, सिंगनेचर प्राईम गैंग व्हिस्की 48 नग बांटल कीमती 66,768 रूपये, ओल्ड मंक 24 नग बाटल कीमती 17,232 रूपये, ब्लाईन्डर प्राईड प्रीमियम व्हिस्की 12 नग बाटल कीमती 16656 रूपये, ब्लाईन्डर प्राईड प्रीमियम व्हिस्की 143 नग पौवा कीमती 42,471 रूपये, गोवा व्हिस्की 30 नग बांटल कीमती 13860 रूपये, गोवा व्हिस्की 30 नग पौवा कीमती 3300 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त अल्टीस कार टोयोटा कार कीमती लगभग 4 लाख रूपये एवं 2 नग रेडमी कंपनी का मोबाईल एवं एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 8000 रूपये कुल रकम 7,46,414 रूपये जप्त कर आरोपीगणों के विरूद्ध थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 586/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपगणों का जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जिला जेल दाखिल किया गया। मामले में फरार आरोपी पम्मे सरदार व अन्य की गिरफ्तारी के लिए पृथक-पृथक टीम लगाकर सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here