Home छत्तीसगढ़ खैरागढ़ वन परिक्षेत्र में तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला..

खैरागढ़ वन परिक्षेत्र में तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला..

129
0

0 वन्य-जीव संरक्षण और अवैध शिकार की आशंका को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है
0 तेंदुआ के मुंह से जबड़ा और पैर से नाखून गायब, शिकार की आशंका गहराई,
(यतेंद्र जीत सिंह ‘‘छोटू’’)
खैरागढ़ (दावा)। तेंदुआ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पैर के नाखून और मुंह से जबड़ा गायब। खैरागढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत कोपेनवागांव-मुढ़ीपार क्षेत्र में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में पाया गया, जिससे पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है। यह मामला वन्यजीव संरक्षण और अवैध शिकार की आशंका को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ वन परिक्षेत्र के अंतिम छोर कोपेनवागांव खार क्षेत्र में जंगल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर राजस्व भूमि में तेंदुआ मृत पड़ा मिला। घटना की सूचना 14 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने डॉग स्क्वायड की टीम को जांच में शामिल किया है आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है, कि तेंदुए की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या फिर किसी ने उसका शिकार किया है।
हालांकि, प्रथम दृष्टया मिले संकेत बेहद चौंकाने वाले हैं जानकारी के अनुसार तेंदुए के चारों पैरों के नाखून गायब हैं, वहीं उसका जबड़ा भी नहीं मिला है। जिस स्थान पर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया, वहां खून के छींटे भी देखे गए हैं। इन तथ्यों से यह आशंका गहराती जा रही है, कि तेंदुए का कहीं और शिकार कर शव को यहां लाकर फेंका गया हो। वन विभाग ने तेंदुए का नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा तब तक विभाग हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहा है। इस संबंध में वन परिक्षेत्राधिकारी आर.के. टंडन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पूरे मामले की गहन जांच जारी है। यदि जांच में अवैध शिकार या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। तेंदुए की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश का माहौल है। लोग वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here