Home छत्तीसगढ़ ग्रामीणों ने अछोली-नागतराई पहुंच मार्ग में हुए मरम्मत कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त...

ग्रामीणों ने अछोली-नागतराई पहुंच मार्ग में हुए मरम्मत कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की…

62
0

पूर्व में इसी प्रकार उचित मरम्मत कार्य करा दिया गया होता तो ग्रामीणों को नहीं होती परेशानी – गोविंद टंडन
० छुटे हुए स्थान पर शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाएगा – इंजीनियर दिनेश बडोनिया

डोंगरगढ़(दावा)। ग्राम पंचायत अछोली से नागतराई होते हुए हरण सिंघी जाने वाले मुख्य मार्ग में उचित मरम्मत कार्य हो जाने से ग्रामीण में हर्ष व्याप्त है। ग्राम पंचायत नागतराई निवासी पूर्व जनपद अध्यक्ष गोविंद लाल टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि नवीन सडक़ मार्ग बनने के बाद अनेक मर्तबा मरम्मत कार्य किया जाता रहा है,किंतु इस मर्तबा उचित मरम्मत कार्य होने से ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग द्वारा किए गए मरम्मत कार्य से लंबे समय तक ग्रामीण सुविधाजनक आवागमन कर सकेंगे।
विगत अनेक वर्षों से क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन करने वाले ग्रामीण व छात्र-छात्राओं ने भी विभाग द्वारा किए गए कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त की है। स्कूल की छात्रा खुशी वर्मा एवं आकाश वर्मा ने बताया कि मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था वर्तमान में किए गए कार्य से हमें आने-जाने में सुविधा मिल रही है और साथ ही समय का बचत भी हो रहा है। ग्रामीण रतन माला का कहना है कि मरम्मत कार्य हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिली है। लेकिन मार्ग के बीच में अनेक जगह को छोड़ दिया गया है। उसे भी शीघ्रता शीघ्र मरम्मत कराया जाए। ज्ञात होवे की कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त हो चुके मार्ग में मरम्मत कार्य करने ज्ञापन दिया गया था।

छुटे हुए स्थान पर शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाएगा – इंजीनियर दिनेश बडोनिया
पीडब्ल्यूडी विभाग के इंजीनियर दिनेश बडोनिया ने बताया कि क्षतिग्रस्त मार्ग के छूटे हुए भाग में शीघ्र मरम्मत कार्य पूर्ण कराया जाएगा। मरम्मत कार्य दो चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण में कम क्षतिग्रस्त हुए भाग पर मरम्मत कार्य कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here