महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस, सुन्दरा में आयोजित रहा साइबर जागरूकता कार्यक्रम
राजनांदगांव (दावा)। सुंदरा स्थित महावीर कॉलेज ऑफ आर्युवेदिक साइंस में बी.ए.एम.एस. फस्टईयर के छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के तहत जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग के द्वारा ‘साइबर पीस यात्रा’ नामक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा रही। वहीं विशेष अतिथि के रुप में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन आमंत्रित रहे। मुख्य अतिथि एसपी सुश्री शर्मा ने महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंस सुन्दरा में विद्यार्थियों को बढ़ते हुए सायबर ठगी एवं इसके विभिन्न तरीकों जैसे फेक कॉल कर ठगी, लिंक भेज कर ठगी, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन इन्सटॉल करवा कर ठगी, एप्लीकेशन इन्सटॉल कर फर्जी ट्रेडिंग एप्प के माध्यम से या कॉल व एस.एम.एस. फारर्वड कर वाट्सअप हैक कर लोगों से पैसा मांगने, विडियो कॉल के माध्यम से ब्लेकमेलिंग, डिजिटल एरेस्ट का झांसा देकर व अन्य कई प्रकार से लोगों को भ्रमित कर सायबर ठगी किया जाता है के संबंध में उदाहरण देकर बताया।
सायबर ठगी से बचने के बताए उपाय
एसपी सुश्री शर्मा ने विद्यार्थियों को सायबर ठगी से बचने के उपाय भी बताये। ए.एस.पी. एवं सी.एस.पी. द्वारा भी सायबर ठगी से बचने का पहला तरीका लोगों में सायबर जागरूकता होना बताया गया। साथ ही सायबर ठगी के शिकार होने के पश्चात किस प्रकार घर बैठे 1930 पर कॉल कर तत्काल रूपये होल्ड करवाने हेतु शिकायत दर्ज किया जा सकता है या निकटतम थाना व सायबर सेल जाकर अपनी शिकायत दर्ज किया जाये। इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई और कहा गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति द्वारा किये गये साधारण कॉल, विडियो कॉल को रिस्पोड ना करें, कोई भी बैंक फोन पर आपकी जानकारी नहीं मांगती कोई ऐसी बैंक संबंधी या निजी जानकारी मांगे तो किसी से अपनी जानकारी शेयर ना करें।
जीतो राजनांदगांव लेडीज विंग के द्वारा ‘साइबर पीस यात्रा’ कार्यक्रम में महावीर कॉलेज ऑफ आर्युवेदिक साइंस के डीन, शिक्षकगण, कॉलेज के स्टाफ एवं लगभग 250 छात्र-छात्रा सम्मिलित हुए।



