डोंगरगढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त सतर्कता से अवैध शराब बिक्री का प्रयास विफल
डोंगरगढ़ (दावा)। राजनांदगांव पुलिस द्वारा बिक्री से पहले ही अवैध शराब रैकेट को ध्वस्त किया। इस कार्यवाई को राजनांदगांव पुलिस के वार और अवैध शराब रैकेट को ध्वस्त करने के रूप में देखा जा रहा है। राजनांदगांव पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश निर्मित अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए डोंगरगढ़ एवं सायबर सेल की संयुक्त सतर्कता से अवैध शराब बिक्री के प्रयास को विफल किया गया। उक्त शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने लाया जा रहा था। पुलिस द्वारा नॉन ड्यूटी पेड शराब – 62.64 बल्क लीटर, कीमत 39,329/- एवं शराब बिक्री रकम – 12,200/- को जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा डंप की गई शराब को बिक्री से पहले ही पुलिस ने आरोपियों के अवैध शराब के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। आरोपियों द्वारा मध्यप्रदेश निर्मित शराब पर छत्तीसगढ़ आबकारी के नकली स्टीकर लगाकर बिक्री की तैयारी की गई थी। पुलिस द्वारा मौके से नकली स्टीकर, लेबल व उपकरण जप्त कर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि,मुख्य आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के 04 प्रकरण दर्ज है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ऑर्गेनाइज्ड क्राइम की धराओ के तहत इन्वेस्टीगेशन करेंगी।
डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि,दिनांक 17.12.2025 को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर राजनांदगांव पुलिस द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए ग्राम मुसराखुर्द, शीतला मंदिर के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब के भंडारण एवं बिक्री की साजिश का समय रहते भंडाफोड़ किया गया।सूचना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, राहुल देव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं आशीष कुंजाम पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ के मार्गदर्शन में तत्काल संयुक्त टीम गठित की गई।डोंगरगढ़ पुलिस एवं सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिवत तलाशी ली गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बीरबल वर्मा, पिता आनंद वर्मा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मुसराखुर्द,चन्द्रकांत उर्फ सोनू सेन, पिता स्व. ख्याली राम सेन, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम छीपा, जिला राजनांदगांव बताया, पकड़े गये आरोपी के निशानदेही पर तीसरा आरोपी 3. बलबीर सिंह भाटिया, देवरी महाराष्ट्र को पकड़ा गया।। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान 161 नग जम्मू स्पेशल व्हीस्की (28.980 बल्क लीटर) एवं 187 नग बॉम्बे स्पेशल व्हीस्की (33.660 बल्क लीटर) बरामद की गई। शराब के पौवों पर छत्तीसगढ़ आबकारी के नकली स्टीकर तथा ढक्कनों पर मध्यप्रदेश आबकारी का सील पाया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब को अवैध रूप से छत्तीसगढ़ में बेचने की पूरी तैयारी थी। इसके अतिरिक्त बिना नंबर टीव्हीएस जुपिटर मोपेड, मोबाइल फोन, भारी मात्रा में नकली स्टीकर, लेबल एवं उपकरण जप्त किए गए।आरोपी चन्द्रकांत उर्फ सोनू के कब्जे से 1860 नग नकली स्टीकर, अन्य ब्रांडों के लेबल, लोहे के औजार, कैंची एवं मोबाइल फोन बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजपाल सिंह भाटिया, निवासी देवरी (महाराष्ट्र) द्वारा शराब एवं नकली लेबल उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें बाजार में खपाने की योजना थी, किंतु राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही से बिक्री से पहले ही पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर दिया गया।उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59-क आबकारी अधिनियम तथा धारा 339, 336(3), 340(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।राजनांदगांव पुलिस द्वारा कहा गया कि,अवैध शराब एवं संगठित अपराध के विरुद्ध इस प्रकार की कठोर एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक डोंगरगढ़ संतोष जायसवाल, प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक विनय पम्मार, थाना डोंगरगढ़ से सउनि विजय साहू, आर. किशन चन्द्रा, आर. नरेन्द्र प्रजापति, सायबर सेल से प्र.आर. बसंतराव, आर. अविनाश झा, आर. जोगेश राठौर, आर. अमित सोनी, आर. पुनेश्वर साहू का विशेष योगदान रहा।



