Home छत्तीसगढ़ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का...

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय का घेराव…

34
0

0 पुलिस छावनी में तब्दील रहा मार्ग, धक्का-मुक्की और चोट के बावजूद पीछे नहीं हटे नेता-कार्यकर्ता
0 सैैकड़ों प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता गिरफ्तार

राजनांदगांव(दावा)। नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और दुष्प्रचार के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को जंगी प्रदर्शन किया। जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी बल तैनात कर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेसी कार्यकर्ता मानसिंह को कान के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई, जिन्हें टांके लगाने पड़े। इसके अलावा कुछ अन्य नेता और कार्यकर्ता भी चोटिल हुए हैं। प्रदर्शन के अंत में पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार किया जिन्हें मुचलके पर रिहा किया गया।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि मोदी-शाह के इशारे पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ तथ्यहीन मामले बनाए गए। नेताओं को लगातार पूछताछ के लिए बुलाकर परेशान किया गया और देशभर में दुष्प्रचार फैलाया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय में सत्य की जीत हुई है और ईडी की चार्जशीट को खारिज किया जाना भाजपा की राजनीति पर करारा तमाचा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा बैकफुट पर है। सत्ता के बल पर पुलिस का इस्तेमाल कर कांग्रेस को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कांग्रेस न झुकी है और न झुकेगी। कार्यकर्ताओं ने साबित कर दिया है कि सच की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।

महंगाई और झूठ की राजनीति पर हमला
ग्रामीण शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता भाजपा की दुष्प्रचार नीति से आक्रोशित हैं। केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है, जबकि सरकारें झूठ और भ्रम फैलाने में लगी हैं। अब इनके झूठ का ढोल फट चुका है।
पुलिस घेरा तोड़ भाजपा कार्यालय तक पहुंचे कांग्रेसी
कांग्रेसी सुबह 11.30 बजे अग्रवाल ट्रांसपोर्ट चौक पर एकत्रित हुए। पुलिस ने रास्तों को तीन ओर से घेरकर बैरिकेडिंग की थी। कई अधिकारी और दर्जनों जवान तैनात थे, लेकिन सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसी युवा, महिलाएं और नेता पूरे जोश के साथ आगे बढ़े। पुलिस के रोकने के प्रयासों के बावजूद प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यालय तक पहुंचे और घेराव किया। कुछ कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में चोटिल भी हुए हैं। कांग्रेसी मानसिंह के कान के पिछले हिस्से में चोट आई है जिसे टांके लगवाएं गए हैं। कुछ और नेता कार्यकर्ता भी चोटिल हुए हैं।

इस प्रदर्शन के दौरान डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, प्रदेश महासिचव शाहिद खान, प्रदेश सचिव मेहुल मारु, खुज्जी पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रदेश प्रवक्ता रुपेश दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, पूर्व अध्यक्ष भागवत साहू, रमेश राठौर, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, कुलबीर सिंह छाबड़ा, हेमा देशमुख, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, छुरिया ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जैन, अमित चंद्रवंशी, नीरज कन्नौजे, नासिर जिंदरान, युकां प्रदेश महासचिव चेतन भानूशाली, विस युकां अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखीजा, जिला महिला अध्यक्ष माया शर्मा, प्रेमचंद बाफना, इकरामुद्दीन सोलंकी, राकेश जोशी, सतीश मसीह, अशोक पंजवानी, विनय झा, अंगेश्वर देशमुख, मदन साहू, रसीद अहमद, रूबी गरचा, चंपू गुप्ता, मनीष गौतम, अवधेश प्रजापति, ऋषि शास्त्री, पूर्व पार्षद पूर्णिमा नागदेवे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here