मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल के माध्यम से अटल परिसर का लोकार्पण किया,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू”)

खैरागढ़: नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अटल उद्यान के समीप लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस परिसर का लोकार्पण गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन न केवल नगर बल्कि जिले और प्रदेश स्तर पर विशेष महत्व का केंद्र बना रहा। राज्य सरकार की अटल परिसर निर्माण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का गुरुवार 25 दिसंबर को एक साथ वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागी बने। खैरागढ़ का अटल परिसर भी इस राज्यव्यापी आयोजन में प्रमुख रूप से शामिल रहा। ज्ञात हो कि स्टेट हाईवे से लगे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप अटल परिसर में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि खास तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर एवं भाजपा नेता घम्मन साहू ने कहा कि यह परिसर अटल बिहारी वाजपेई के विचारों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा साथ ही भविष्य में यह स्थल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस परिसर का निर्माण इस उद्देश्य से किया गया है,कि नागरिकों को यहां प्रेरणा, स्मरण और संवाद का एक स्थायी मंच मिल सके जिससे नई पीढ़ी अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों, सिद्धांतों और सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं से परिचित हो सके।

लोकार्पण समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ सिंह लंबे अंतराल के बाद सार्वजनिक रूप से उपस्थित नजर आए जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ.राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ.बिसेसर साहू, भाजपा नेता विकेश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, रामाधार रजक,जनपद उपाध्यक्ष लखन साहू,जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ चंदेल, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय देवांगन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, पूर्व जिला पंचायत सभापति लिमेश्वरी साहू, भाजपा नेत्री वंदना टांडेकर, नीलम राजपूत, हेमू दास साहू, महेश गिरी गोस्वामी, जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, जिला भाजयुमो अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, शहर भाजयुमो अध्यक्ष अनिश सिंह दादू,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि नंद चंद्राकर, पांडादाह मंडल भाजपा अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, भाजपा महामंत्री ऋषभ सिंह बघेल, आलोक श्रीवास, आशीष सिंह, धर्मेन्द्र सांखला,अय्युब सोलंकी, हर्षवर्धन वर्मा,जनपद सभापति शैलेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता सत्येंद्र साहू, नपा सभापतिगण रूपेंद्र रजक, अजय जैन, रेखा गुप्ता, पार्षद दिलीप राजपूत, मोनिका रजक, चंद्रशेखर यादव, शैलेन्द्र वर्मा, पुष्पा सिंदूर, मंजीत सिंह सहित भाजपा नेता एवं नागरिक गण मौजूद थे। साथ ही नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं का सम्मान किया गया। जिनमें पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता तीरथ चंदेल, विकेश गुप्ता, चंद्रशेखर यादव, अनिल अग्रवाल, रामाधार रजक, परमानंद साहू शामिल रहे।



