Home छत्तीसगढ़ नया साल आने से पहले पसरा मातम: मनगटा से लौट रही युवती...

नया साल आने से पहले पसरा मातम: मनगटा से लौट रही युवती की सडक़ हादसे में मौत, दोस्त गंभीर…

60
0

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसली,

सिर में गंभीर चोट आने से युवती ने मौके पर ही तोड़ा दम

राजनांदगांव (दावा)। नए साल के स्वागत की खुशियां मातम में बदल गईं। सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनगटा वन चेतना केंद्र घूमने गई एक युवती की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है, जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ पर फिसल गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव निवासी चित्ररेखा धनकर (23 वर्ष) अपने दोस्त डूलेश्वर धनकर (25 वर्ष) निवासी शिकारीटोला (सोमनी) के साथ मनगटा घूमने गई थी। शाम को जब दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ पर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि पीछे बैठी चित्ररेखा के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चला रहा युवक डूलेश्वर भी बुरी तरह घायल हो गया है।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची सोमनी पुलिस ने घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सोमनी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार की वजह से होना प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here