Home समाचार लोहाणा बॉक्स क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, समाज के सभी वर्गों के...

लोहाणा बॉक्स क्रिकेट लीग का भव्य आगाज, समाज के सभी वर्गों के बीच दिखेगा रोमांच…

17
0

राजनांदगांव (दावा)। श्री लोहाणा नवयुवक मंडल के तत्वावधान में शहर के नेहरू नगर स्थित तुलसी विहार टर्फ में ‘लोहाणा बॉक्स क्रिकेट लीग’ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। 3 जनवरी से शुरू हुए इस खेल उत्सव ने समाज के युवाओं और खेल प्रेमियों के बीच भारी उत्साह जगा दिया है।
प्रतियोगिता का समापन 7 जनवरी को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। बॉक्स क्रिकेट लीग की विधिवत शुरुआत पूज्य संत श्री जलाराम बापा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उद्घाटन समारोह में समाज के वरिष्ठजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिन्होंने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
आठ टीमें और दिग्गजों का समर्थन
इस लीग में कुल आठ टीमें खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित परिवारों और व्यापारिक संस्थानों ने इन टीमों को स्पॉन्सर कर अपना सहयोग दिया है। जिनमें प्रमुख रूप से : वेल्थ प्लस सोनछात्रा परिवार, मनसुखलाल प्रागजी भाई रायचा, जलाराम कैटरिंग (गोलू भाई भोजानी), एचटीजी एचपी गैस, जलाराम इंफ्रास्ट्रक्चर (हिमांशु भाई रायचा), जलाराम स्वीट्स, होटल गुजरात इन और जलाराम मार्केटिंग (दर्पण भाई बुद्धदेव) शामिल हैं।
सभी आयु वर्ग के लिए विशेष मुकाबले
आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इस वर्ष केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों, महिलाओं और सीनियर वर्ग (वरिष्ठ पुरुष) के लिए भी विशेष मैच रखे गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन चार मैच खेले जा रहे हैं, जो दूधिया रोशनी में रोमांच पैदा कर रहे हैं।
आयोजन समिति की सक्रियता
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नवयुवक मंडल अध्यक्ष परेश विक्की रायचा, सचिव विशाल रायचा के नेतृत्व में देवेंद्र सेजपाल, हर्षित सोनछात्रा, राम ठक्कर, तरुण आढ़तिया, हिमांग ठक्कर, चयन रायचा, निशांत काथरानी, भविल ठक्कर, अक्षय रायचा, हिमांशु रायचा, हेतल भोजानी, दिवेश रायचा और आशीष ठक्कर सहित पूरी टीम दिन-रात जुटी हुई है। उक्त जानकारी मनीष साहिता व योगेश कोटक ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here