Home छत्तीसगढ़ डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब की तस्करी करते 7...

डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब की तस्करी करते 7 कोचिए गिरफ्तार, 4 वाहन व भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त…

19
0

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने 5 अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई, 68 हजार का मशरुका बरामद

डोंगरगढ़ (दावा)। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 शराब कोचियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त 4 दोपहिया वाहनों को भी जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश एवं एसडीओपी आशीष कुजाम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष जायसवाल ने अपनी टीम के साथ इस अभियान को अंजाम दिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत 6 और धारा 34(1) के तहत 1 आरोपी को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कुल 141 पाव छत्तीसगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब (25.020 बल्क लीटर) बरामद की गई। जप्त शराब की कीमत 17,920 रूपए और वाहनों की कीमत 50,000 रूपए सहित कुल 68,120 रूपए का मशरुका जप्त किया गया है।

पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपियों को अलग-अलग इलाकों में घेराबंदी कर पकड़ा गया। मुदगांव निवासी डोमेश्वर सिन्हा को एक्टिवा और 40 पाव शराब के साथ पकड़ा गया। मुंडेरी निवासी तोषण राम वर्मा और संगलू राम पनडोरा को प्लेटिना बाइक पर 32 पाव शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मेढ़ा निवासी सुमन विश्वकर्मा को सुपर स्प्लेंडर और 29 पाव शराब के साथ पकड़ा गया। घनश्याम यादव और राजू नेताम को होंडा शाइन बाइक व 30 पाव शराब के साथ न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। भोथली निवासी कौशल साहू को 10 पाव शराब की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी
थाना प्रभारी संतोष जायसवाल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार क्षेत्र में अवैध शराब, सट्टा, सटोरियों और चाकूबाजों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और पॉकेटमारों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक संतोष जायसवाल, उप निरीक्षक रोहित खुंटे, आरक्षक अनिल गहिने, मजीब रहमान कुरैशी, संजय चौधरी, प्रदीप प्रसाद, किशन चंद्रा, युगेंद्र देशमुख, अशोक यादव, मिलन वाल्टर, लीलाधर मंडलोई, अजय पाटले, चिंता दिवान, कमल केवट, हरदयाल सिंह और चोवा नेताम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here