राजनांदगांव/डोंगरगढ़ । 69 वीं अंडर 14 बालक बालिका राष्ट्रीय शालेय शतरंज स्पर्धा झारखंड राज्य के रांची शहर में 17 जनवरी तक आयोजित की गई। बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व डोंगरगढ़ संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रतिभाशाली कक्षा सातवीं की मेधावी छात्रा कु. लक्षिता राठी चयनित खिलाड़ी के रूप में शतरंज खेल में कर रही है।
लक्षिता राठी डोंगरगढ़ की एक मात्र अंतरराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त शतरंज खिलाड़ी है जिनकी अंतरष्ट्रीय शतरंज रेटिंग 1550 हैं, इससे पहले भी वह शतरंज खेल में महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश में अपना कौशल दिखा चुकी है। पढ़ाई में भी शुरू से अव्वल रहने वाली 14 वर्षीय कु लक्षिता शतरंज खेल में भी छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन निरंतर कर रही है। एनआरसीए शतरंज संस्था ने लक्षिता वा उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी व उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनिल गट्टानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज के लिए यह गौरव की बात है निश्चित रूप से लक्षित राठी प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी।


