Home छत्तीसगढ़ सड़क पर सुरक्षा का संकल्प…..दंतेवाड़ा में हेलमेट अभियान….80 दुपहिया चालक हुए जागरूक

सड़क पर सुरक्षा का संकल्प…..दंतेवाड़ा में हेलमेट अभियान….80 दुपहिया चालक हुए जागरूक

13
0

दंतेवाड़ा, 23 जनवरी 2026। 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा दुपहिया वाहन चालकों में सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने हेतु सघन हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। जयस्तंभ चौक के पास बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को रोककर उन्हें यातायात शाखा परिसर में एकत्रित किया गया, जहां हेलमेट के उपयोग से जीवन रक्षा और दुर्घटना में चोट की गंभीरता कम होने संबंधी जानकारी प्रभावी ढंग से दी गई।
अभियान के दौरान लगभग 80 दुपहिया वाहन चालकों को समझाइश दी गई। इनमें से 65 चालकों ने अपने घर से हेलमेट मंगाकर नियमों का पालन किया, जबकि 14 चालकों ने मौके पर ही दुकान से नया हेलमेट खरीदकर जिम्मेदारी का परिचय दिया। सभी चालकों को हेलमेट पहनाकर उनके वाहन सुपुर्द किए गए। एक चालक द्वारा नियमों की अवहेलना किए जाने पर 500 रुपये का चालान किया गया तथा भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रत्येक यात्रा में हेलमेट पहनकर ही दुपहिया वाहन चलाएं—क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा है, और सुरक्षा ही जीवन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here