Home छत्तीसगढ़ जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों को दी...

जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं…

30
0

जिला मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने जिले के सभी बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में जिला अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं, जो उनके भविष्य की दिशा तय करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के सभी विद्यार्थी पूरी निष्ठा, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बिना किसी तनाव के अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, समय प्रबंधन का ध्यान रखें और स्वस्थ रहकर परीक्षा दें। साथ ही, अभिभावकों एवं शिक्षकों के सहयोग के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष ने अंत में कहा कि मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले के सभी विद्यार्थी जिले का नाम रोशन करें—यही उनकी शुभकामना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here