जैन बगीचा राजनांदगांव में 13 से 15 फरवरी 2026 को किया गया।
संवरलाल ओस्टियोपेथी चैरिटेबल संस्थान जोधपुर के सहयोग से उनके वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर गिरिराज पराशर डॉक्टर हेमंत पराशर डॉक्टर अजिताभ एवं डॉक्टर चौधरी के द्वारा इस शिविर में कमर दर्द,घुटना दर्द, फ्रोजन शोल्डर,गर्दन का दर्द एवं अन्य मस्कुलर स्केलेटल के मरीज का निशुल्क परीक्षण कर चिकित्सा प्रदान की गई। इस शिविर में लगभग जिले एवं अन्य जगहों के साढे सात सौ मरीज का इलाज हुआ इस शिविर में अधिकतर मरीजों को 70 से 80% लाभ प्राप्त हुआ और कुछ मरीज को जिन्हें ऑपरेशन बोला गया था बिना ऑपरेशन उन्हें अपने जोधपुर में स्थित संस्थान में 5 से 7 दिन आकर चिकित्सा करवाने की सलाह दी गई। शिविर के प्रारंभ के पहले दिनांक 12 फरवरी 2026 को जोधपुर से रायपुर पहुंचने पर शिविर के मार्गदर्शक माननीय श्री रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन से सौजन्य मुलाकात संस्कारधानी फाउंडेशन के संयोजक सीए राजेश जैन के साथ की गई साथ ही उनका प्रारंभिक परीक्षण कर डॉक्टर गिरिराज के द्वारा उनकी ओस्टियोपेथी से चिकित्सा प्रारंभ की गई।
शिविर का शुभारंभ दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 9:00 बजे माननीय कलेक्टर महोदय जितेंद्र यादव जी के द्वारा दीप प्रज्वलन व धन्वंतरि पूजा कर किया गया,जिसमें कलेक्टर महोदय के साथ जोधपुर के संस्थान से पधारे चिकित्सक संस्कारधानी फाउंडेशन के सदस्य व बड़ी संख्या में मरीज वह सम्माननीयजन उपस्थित रहे शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर महोदय द्वारा जिले में इस शिविर के लिए संस्था को बधाई देते हुए आज के भाग दौड़ वाली वाली जिंदगी एवं अनियमित दिनचर्या के कारण हम सभी इन रोगों के लिए अनुकूल हो गए है
जिसके कारण आज लगभग सभी किसी न किसी प्रकार से इन तकलीफों से परेशान है उनके समाधान के लिए ओस्टियोपेथी चिकित्सा अत्यंत लाभकारी है इस शिविर की जरूरत हर वर्ग के मरीज के लिए उपयोगी है और इसका नियमित शिविर लगाया जाना चाहिए कलेक्टर महोदय द्वारा स्वयं को डॉक्टर हेमंत पाराशर जी से परीक्षण कराया जाकर चिकित्सा लेकर शिविर का शुभारंभ किया गया शिविर के द्वितीय सत्र में पूर्व सांसद माननीय अभिषेक सिंह जी द्वारा शिविर स्थल पर आकर मरीज एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया शिविर स्थल पर अभिषेक सिंह जी का स्वागत फाउंडेशन के संयोजक श्री राजेश जैन सी ए,भावेश बैद के द्वारा किया गया फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा उनके साथ आए माननीय संतोष अग्रवाल जी माननीय सचिन बघेल जी का भी स्वागत किया गया। माननीय अभिषेक सिंह जी द्वारा जोधपुर से पधारे चिकित्सकों का स्वागत किया गया स्वागत संबोधन में डॉ हेमंत पाराशर जी ने ओस्टियोपेथी के बारे में अवगत कराया एवं वर्तमान में अनियमित दिनचर्या एवं छत्तीसगढ़ के जल में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के कारण इसके मरीज की संख्या बहुत ज्यादा बताई गई जिसका ओस्टियोपेथी से उपचार के साथ-साथ जल के सुधार पर भी ध्यान देने पर जोर दिया।
अभिषेक सिंह जी द्वारा चिकित्सकों का आभार जताते हुए इस शिविर के लिए संस्कार फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई दिया गया और मरीज को होने वाले उपचार के लिए शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के द्वारा जिला प्रशासन माननीय कलेक्टर जितेंद्र यादव माननीय सुरुचि सिंह मैडम सीइओ, सीएमओ डॉ नेतराम नवरत्न सीएस डॉक्टर महेंद्र प्रसाद जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर शिल्पा मिश्रा को उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार प्रदान किया गया। इस शिविर में संस्कारधानी फाउंडेशन के सीए राजेश जैन,भावेश बैद, गुरमुख दास वाधवा रक्तमित्र फनेंद्र जैन,दिलीप गोलेच्छा, सी ए राजेश बाफना,सुमित डागा,रवीश जैन, अभय जैन हर्षित जैन निहिल जैन डॉक्टर नीलेश जैन, मोती बैद,अन्य सदस्यों द्वारा सक्रिय सहभागिता के द्वारा शिविर को सफल आयोजन के लिए सहयोग दिया गया l


