डोंगरगढ़ (दावा)। ग्राम अछोली-मोतीपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित पुल से लगे आम बगीचा में रविवार की सुबह अधेड़ महिला की लावारिस बॉडी के मिलने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई।पुलिस ने हर स्तर पर बॉडी की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन देर रात तक मृतक महिला की पहचान नहीं की जा सकी। पुलिस द्वारा मर्ग कम कर बॉडी का पोस्टमार्टम कराया गया।
मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। रविवार की सुबह मुख्य मार्ग में टहलने जा रहे हैं ग्रामीणों ने देखा कि एक अज्ञात महिला की बॉडी लावारिस हालत में पड़ी है चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए, ताकि चेहरा पहचाना न जा सके। प्रथम दृष्टि या मामला हत्या का जान पड़ता है पुलिस द्वारा हर एंगल से जांच पड़ताल कर बॉडी का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाने और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच करने का कार्य शुरू किया।पुलिस द्वारा आसपास के गांवों में गुमशुदगी रिपोर्ट की पतासाजी जा रही है।


