मन की बात युवाओं और समाज को नईं ऊर्जा प्रदान करती है – दिनेश गांधी
डोंगरगांव (दावा)। में मंडल भाजपा डोंगरगांव के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 131वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने डोंगरगांव के विभिन्न बूथों पर इसे सुना। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ता व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष। दिनेश गांधी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन करते हुवे कहा कि मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई एआई समिट में दुनियाभर से लोग शामिल हुए। उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को बेहद करीब से देखा तथा पीएम मोदी ने आगे कहा कि विदेश से आए मेहमान यह देखकर हैरान रह गए कि कैसे एआई की मदद से हम प्राची ग्रंथों और प्राचीन इतिहास को संरक्षित कर रहे हैं। इस समिट में दुनिया को एआई के क्षेत्र में भारत की क्षमताओं का पता चला है। आधुनिक भारत में यह अब तक की सबसे बड़ी एआई समिट थी। सभी देशवासियों को इस सफल समिट के लिए बधाई। एआई समिट पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस समिट में भारत ने 3 मेड इन इंडिया एआई मॉडल भी लांच किए हैं। यह अपने आप में अब तक की समिट रही है। पीएम मोदी मन की चर्चा की श्री गांधी ने कार्येक्रम को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश को दिशा देने वाला मंच बन चुका है। उनके विचार युवाओं और समाज को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस कार्यक्रम में श्री गांधी ने की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुनने पर कार्यकर्ताओं में नए ऊर्जा का संचार होता है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, प्रदेशवासियों से अपील की वो सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभी संस्करणों की मन की बात कार्यक्रम को सुने। इस कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, स्वरुप चंद जैन, रामकिशन माहेश्वरी, रामकुमार गुप्ता, दीना पटेल, संदीप जैन, प्रफुल्ल जैन राजा, राजेन्द्र कंडरा, सुमित अग्रवाल, राहुल जैन सहित भाजपा की कार्यकर्ता श्रीमती सी.ए.हीना मंगल के निवास पर मन की बात कार्यक्रम सुना।


