Home छत्तीसगढ़ वार्ड विजिट के दौरान महापौर मधुसूदन यादव चिखली में सर्व समाज मांगलिक...

वार्ड विजिट के दौरान महापौर मधुसूदन यादव चिखली में सर्व समाज मांगलिक भवन एवं रमन बाजार क्षेत्र का किया निरीक्षण…

14
0

कहा मांगलिक भवन मरम्मत एवं रानी

अवंती बाई प्रतिमा स्थल का नये सिरे से होगा संधारण

राजनांदगांव (दावा)। महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह निगम के तकनीकि एवं स्वास्थ्य अमला के साथ चिखली क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर साफ सफाई देख सर्व समाज मांगलिक भवन एवं रमन बाजार का निरीक्षण किया। इसी कडी में उन्होंने ओव्हर ब्रिज के पास स्थापित रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल का जायजा लेकर प्रतिमा तथा आस पास नये सिरे से संधारण करने के लिये चर्चा किये। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, जल विभाग के प्रभारी सदस्य  सुनील साहू, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य  सावन वर्मा तथा वरिष्ठ पार्षद   शिव वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन की उपस्थिति रही।

चिखली निरीक्षण के दौरान महापौर श्री यादव ने सम्पूर्ण क्षेत्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने स्वास्थ्य अमला से कहा। उन्होंने कहा कि नाली निकालने के पश्चात कचरा उसी दिन उठावे, लोगो को कचरा नाली में नही डालने तथा गिला सुखा कचरा घर में ही अलग कर स्वच्छता दीदीयो को देने समझाईस देवे, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखकर वार्डवासियो से चर्चा कर फिटबैक लेवे।
चिखली शासकीय प्रेस के पीछे निर्मित सर्व मांगलिक भवन देख महापौर श्री यादव ने तकनीकि अधिकारियो से कहा कि भवन पुरानी हो गयी है, इसलिए मरम्मत की आवश्यकता है, चुकि भवन में विभिन्न आयोजन होते रहते है, इस आधार पर इसका मरम्मत कर रंग रोगन करे, शौचालय की भी मरम्मत करे तथा भवन के आस पास पौधरोपण करे। रमन बाजार का निरीक्षण कर उन्होंने कहा कि बाजार के आस पास अतिक्रमण हटाकर साफ सफाई रखे। रमन बाजार के पास निर्मित भवन का निरीक्षण किए तथा डबरी तलाब में टो वाल निर्माण व सडक मरम्मत कर आस पास व्यवस्थित करने कहा।

महापौर श्री यादव चिखली ओव्हर ब्रिज के पास स्थापित रानी अवंती बाई प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण किए। उन्होंने कहा कि इस स्थल पर भी मरम्मत संधारण की आवश्यकता है, इसके लिए उन्होंने प्रतिमा स्थल की समुचित साफ सफाई कर पेडेस्टल मरम्मत, पेवर ब्लाक लगाने, जाली एवं दीवाल रंग रोगन करने तथा प्रतिमा में पेन्ट करने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थल पर पौधे लगाकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्र.सहायक अभियंता सुरी सुषमा साहू, उप अभियंता अनुप पाण्डे, मोनेन्द्र साठिया व श्रीमती रोमाली शेण्डे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.स्वच्छता निरीक्षक पवन कुर्रे, सह-उद्यान प्रभारी दिलीप गिरी गोस्वामी व समयपाल चिराग मेश्राम उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here