Home छत्तीसगढ़ चरित्र संदेह पर पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नि की...

चरित्र संदेह पर पति ने दोस्त के साथ मिलकर की पत्नि की हत्या…

148
0

अंधे कत्ल के मामले में साइबर सेल एवं थाना डोंगरगढ़ पुलिस को मिली सफलता

डोंगरगढ़ :- दिनांक 22-02-2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैंसरा, बाबा आम बगीचा में नदी के पास एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 35-40 वर्ष की किसी अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना डोंगरगढ़ में अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 103(1) 61 (2), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना क्रम की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई जिस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय  कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डोंगरगढ़  केशरी नंदन नायक एवं  अलेक्जेंडर किरो उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल द्वारा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के गंभीरता को देखते हुये टीम बनाकर जिसमें थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल एवं साइबर सेल निरीक्षक विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना डोंगरगढ़ स्टाफ एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल अज्ञात मृतक के संबंध में हरसंभव पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान मृतिका की पहचान पुर्णिमा नेताम पति सुनील कुमार नेताम उम्र 35 वर्ष निवासी रविदास नगर/मायका ग्राम चौथना थाना डोंगरगढ़ राजनांदगांव के रूप में की गई।

तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी के संबंध में उसके पति सुनील नेताम के संबंध में जानकारी एवं पूछताछ किया गया तो पता चला की घर पर नही है घटना के बाद से ही उसका मोबाईल बंद है। संदेह के आधार पर सुनील वंजारी की पतासाजी किया गया तो पता चला की मूलतः दल्लीराजहरा की रहने वाला है। एक पुलिस टीम वहा भेजने पर चला की वहा से भी फरार है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी हेतु लगातार बालोद जिला व राजनांदगांव जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चलाया, संभावित स्थानों पर दबिस दी गई। कडी मेहनत एवं तकनीकी सहयोग से पुलिस टीम को आरोपी की उपस्थिति डोंगरगांव में होने की जानकारी मिली जिस पर साइबर सेल व थाना डोंगरगढ़ टीम को डोंगरगांव भेजकर आरोपी सुनील को घेराबंदी कर पकड़ा एवं पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया साथ में सहयोगी ज्योतिष नेताम भी था। घटना करने के बाद सुनिल अपने खून लगे कपडे को साक्ष्य छुपाने के लिये दोस्त नीलकंठ साहू को जलाने के लिये देने की बात बताये। दिनांक 21-02-2026 की शाम को पत्नी को ग्राम भैंसरा स्थित बाबा आम बगीचा ले जाकर पत्थर से सिर पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से खून से सने कपड़ों को नीलकंठ साहू को देकर नष्ट करा दिया। आरोपी सुनील कुमार नेताम, ज्योतिष सिंह नेताम एवं नीलकंठ साहू के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर तीनों आरोपियों को आज दिनांक 24-02-2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा रहा है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक संतोष जायसवाल, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पम्मार, थाना डोंगरगढ़ से उप निरीक्षक रोहित खुटे, सहायक उप निरीक्षक अनिल गहिने, प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक किशन कुमार चंद्रा, नरेंद्र प्रजापति, मिलन, अशोक यादव, युगेंद्र देशमुख, अविलेश, लीलाधर एवं थाना साइबर से उनि0 नरेश बंजारे, सउनि. द्वारिका प्रसाद लाउत्रे, प्र0आर0 अनित शुक्ला, बसंत राव, आर0 प्रख्यात जैन, मनिष वर्मा, परिवेश वर्मा, पुनेश्वर साहू, हरिश ठाकुर, जीवन ठाकुर, अमित सोनी, धीरज डडसेना, हेमंत साहू, आदित्य सिंह, ओमराज साहू का विशेष योगदान रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here