Home छत्तीसगढ़ आम जनता का बजट -ओबीसी वर्ग को ध्यान मे रख कर बनाया...

आम जनता का बजट -ओबीसी वर्ग को ध्यान मे रख कर बनाया गया दिलीप साहू …

27
0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में जारी किये गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा राजनांदगाव दिलीप साहू ने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के सपने को छत्तीसगढ़ में साकार करने के लिए कृतसंकल्पित है। इस बजट में किसान, युवा, महिलाएं, आदिवासी के साथ-साथ OBC वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ओबीसी वर्ग समाज की रीढ़ हैं, और उनकी प्रगति से ही प्रदेश मजबूत होगा।
दिलीप साहू ने आगे कहा कि रायपुर में ओबीसी छात्राओं के लिए 200 सीट का आधुनिक छात्रावास जहाँ हमारी बेटियां अब बेफिक्र होकर पढ़ाई कर सकेंगी।
अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के लिए 80 करोड़ का मजबूत प्रावधान ओबीसी समुदाय के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। पोस्ट मैट्रिक स्तर पर छात्रावासों का विस्तार रायपुर, मनेंद्रगढ़, रायगढ़ में 100-100 सीटें जहाँ दूर-दराज के ओबीसी छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
दिलीप साहू ने कहा कि इस बजट से ना सिर्फ प्रदेश को आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि पंक्ति के आखरी व्यक्ति तक हर योजनाओं का लाभ पहुंचेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here