Home छत्तीसगढ़ फागुन महोत्सव के चतुर्थ दिवस श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ…

फागुन महोत्सव के चतुर्थ दिवस श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ…

23
0

गुरप्रीत सिंह एवं रानी कौर की सुमधुर वाणी से गूंजेगा उदयाचल प्रांगण

श्री श्याम परिवार मित्र मंडल का भव्य आयोजन

राजनंदगांव। श्री श्याम परिवार मित्र मंडल द्वारा आयोजित चार दिवसीय 31वें फागुन महोत्सव के चतुर्थ दिवस फागुन शुक्ल द्वादशी शनिवार 28 फरवरी को श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। पाठ का सुमधुर संगीतमय वाचन कोलकाता के परम श्याम सेवक गुरप्रीत सिंह एवं श्याम दिवानी रानी कौर द्वारा किया जायेगा।

श्री श्याम परिवार मंडल के सुशील अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार फागुन महोत्सव के चतुर्थ दिवस फागुन शुक्ला द्वादशी, शनिवार 28 फरवरी को कोलकाता की श्याम सेवक गुरप्रीत सिंह एवं श्याम दिवानी रानी कौर की सुमधुर वाणी से संगीतमय सुमधुर श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ एवम भजन का कार्यक्रम आयोजित है, जिसमे संस्कारधानी की लगभग 108 से अधिक माता-बहने एवं बंधु सामूहिक रूप से श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ का वाचन करेंगे। इस दौरान अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी जिसमें सभी भक्तों को आहुति प्रदान करने का अवसर प्राप्त होगा। चतुर्थ दिवस श्रृंगार के सेवार्थी विजय अग्रवाल एवं पवन अग्रवाल ( डोंगरगढ़ ), छप्पन भोग के सेवार्थी शिव सिद्धार्थ अग्रवाल (शांति ट्रेडर्स) एवं पान भोग के सेवार्थी मनीषा कार्तिक अग्रवाल है।

श्री श्याम परिवार मित्र मंडल के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने जानकारी दी कि महोत्सव के तृतीय दिवस फागुन शुक्ल एकादशी को कोलकाता की श्याम दीवानी जानवी शर्मा, श्याम दीवानी निशा सोनी एवं परम श्याम सेवक रवि बेरीवाल ने श्याम प्रभु के भाव पूर्ण एवं ओजस्वी भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालु भक्तो को भाव विभोर कर दिया। फिर फागुनी मस्ती से भरे ओजपूर्ण भजनों के गायन को सुनकर भक्त माता-बहने एवम बंधु नृत्य करते हुए भजन रूपी अमृत धारा में स्नान करने लगे। इस दौरान लगातार इत्र, केशर, गुलाब जल की फुहार एवं फूलों की बौछार भक्तो के ऊपर होती रही। सभी भक्तों ने अत्यंत आनंद की अनुभूति प्राप्त की। अखंड ज्योति में उपस्थित सभी भक्तों ने श्रद्धा भक्ति के साथ अपनी आहुति प्रदान की।
आयोजन समिति ने जानकारी दी है कि श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ के पश्चात रात्रि 07:00 बजे महाआरती होगी, तत्पश्च्यात सवामनी भंडारा प्रसादी होगी। समिति ने श्रद्धालु भक्तो, माता-बहनों से महोत्सव में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here