Home छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के...

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत डोंगरगांव के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण…

21
0

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से माध्यम से डोंगरगांव एवं अर्जुनी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 88 नमूने संकलित कर मौके पर जांच किया गया। जिनमें से 3 नमूने अवमानक एवं 2 नमूनों के लेबल में त्रुटि पाई गई है। खाद्य कारोबार कर्ताओं को नियमानुसार सही खाद्य पदार्थ विक्रय करने एवं विनिर्माण करने निर्देशित किया गया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा राहुल स्वीट्स डोंगरगांव से बूंदी लड्डू, पनीर एवं पेड़ा, मानसरोवर होटल डोंगरगांव से कलाकंद, मोतीचूर लड्डू एवं पेड़ा गौतम जलपान गृह डोंगरगांव से मलाई चाप, कलाकंद, मगज लडडू एवं बूंदी लड्डू, मेसर्स धनीराम जगदीशराम एण्ड संस अर्जुनी से मैदा, उरद दाल, मसूर दाल एवं बेसन, सोयाबीन तेल का नमूना संकलित कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले के नागरिकों तक सही गुणवत्ता का खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। खाद्य कारोबारियों से अपने प्रतिष्ठान में सुरक्षित एवं सही गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ का विक्रय, भंडारण, प्रदर्शन, विनिर्माण करने की अपील की गई है। नागरिक किसी भी प्रतिष्ठान पर मिलावटी या दूषित खाद्य सामग्री बेचे जाने का संदेह होने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन 9340597097 पर दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here