Home छत्तीसगढ़ नाबालिक बच्चियों के साथ अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी हुए गिरफ्तार…

नाबालिक बच्चियों के साथ अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी हुए गिरफ्तार…

35
0

राजनांदगॉव थाना सिटी कोतवाली पुलिस की कार्यवाही दो प्रार्थियों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी, कि इनकी नाबालिक लड़कियों को किसी अज्ञात अरोपी द्वारा वैध संरक्षण से बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर धारा 137 (2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्व कर वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा0पु0से0) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर (रा0पु0से0) तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव  अलेक्जेण्डर किरों (रा0पु0से0) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना स्तर पर खोजी टीम गठित कर दोनों अपहृताओं एवं अज्ञात आरोपियों की लगातार पता तलाश कर अपहृताओं को आरोपियान 01. मोनू बांसफोड़ पिता गणेश बांसफोड़ उम्र 19 वर्ष साकिन अटल आवास बैगापारा लखोली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02. साहिल मंडावी पिता सुरेश मंडावी उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम भोथली थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) के कब्जे से बरामद कर दस्तयाब सुमार किया गया। बालिकाओं से पूछताछ एवं डॉक्टरी मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म होना पाये जाने से मामलें में धारा 65 (1) भारतीय न्याय संहिता, 4 (1) पॉक्सो एक्ट समाहित कर दोनों आरोपियों को आज दिनांक 14.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दोनों आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मेंं निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सहायक उप निरीक्षक नंदनी ठाकुर प्र0आर0 जी0 सिरिल कुमार, अफजल खान, महिला आरक्षक महेश्वरी कुर्रे एवं वर्षा ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here