फर्म एवं सोसायटी विभाग की जांच प्रक्रिया के बाद 16 मार्च 2026 को मिली वैधानिक मान्यता
राजनांदगांव (दावा)। संस्था बौद्ध कल्याण समिति के संदर्भ में गत दिनों हुए चुनाव जिसमे दिपांकर खोब्रागड़े अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं जिसे बौद्ध कल्याण समिति के एक धड़े द्वारा अवैध बताया गया है और इस संबंध में अनुपमा कुजुर सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं – दुर्ग संभाग का हवाला देते हुए बौद्ध कल्याण समिति – राजनांदगांव के अध्यक्ष राजकुमार बारमाटे, सचिव डॉ. के.एल. टांडेकर, भीमराव बागड़े, देवपाल रामटेके, पन्नालाल वासनिक आदि द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया गया कि रजिस्ट्रार फम्र्स एवं सोसायटी छत्तीसगढ़ के आदेश दिनांक 23 जनवरी-2026 के आदेशानुसार दिनांक 5 फरवरी 2022 तक के कुल वैधानिक सदस्यों के मध्य निर्वाचन संपन्न कराये जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं है। अत: अधिनियम की धारा 27 के अधीन दिनांक 28/2/2026 को दीपांकर खोब्रागढ़े की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी, पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची को अग्राह्य किया जाता है।
पत्रकारवार्ता में डॉ. टांडेकर ने बताया कि संस्था की ओर से 7 फरवरी 2026 को कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का निर्वाचन संपन्न करा कर धारा 27 के अधीन राजकुमार बारमाटे की अध्यक्षता वाली सूची प्रस्तुत किए जाने पर परीक्षण उपरांत पाया गया कि कार्यकारिणी सूची हस्तांतरित है। कार्यकारिणी का गठन नियमावली की कंडिका 32 के प्रावधानानुसार किया गया है। कुल सदस्यों की सूची प्रस्तुत किया गया है जिसमें 53 आजीवन सदस्यों का नाम अंकित है। सामान्य सभा की बैठक 7 फरवरी 2026 के बैठक कार्रवाई की प्रति प्रस्तुत किया गया है। जिसमें कुल 38 सदस्यों की उपस्थिति के हस्ताक्षर हैं एवं सामान्य सभा की बैठक 7 फरवरी 2026 का कोरम पूर्ण है। अत: राजकुमार बारमाटे की अध्यक्षता वाली कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची को रिकॉर्ड पर लिया जाता है। बहरहाल संस्था बौद्ध कल्याण समिति के दिपांकर खोब्रागड़े की अध्यक्षता वाली समिति को वैध न बताते हुए पूर्व की राजकुमार बारमाटे की बौद्ध कल्याण समिति को वैध बताया गया है।
प्रेस को दी गई विज्ञप्ति में यह बताया गया है कि समिति को कांति कुमार फूले की अध्यक्षता वाली सूची से पूर्व कुल सदस्य वर्ष 2022 दिनांक 05.03.2022 तक के कुल वैधानिक सदस्यों को मध्य निर्वाचन कर पंजीकृत नियमावली के संशोधन आनलाईन कार्यवाही निर्वाचित कार्यकारिणी की धारा 27 के अधीन जानकारी सहायक पंजीयक फर्म्स एवं सोसायटी दुर्ग संभाग में प्रस्तुत करें तत्पश्चात पंजीकृत नियमावली के संशोधन आनलाइन कार्रवाई निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा की जायेगी। बहरहाल संस्था बौद्ध कल्याण समिति के दो घड़े द्वारा अपने-अपने निर्वाचन को जायज ठहरा कर सहायक रजिस्ट्रार – दुर्ग संभाग का हवाला देते हुए दीपांकर खोब्रागड़े की अध्यक्षता वाली समिति को निरस्त बताया जा रहा है।



