6 जोड़े वर-वधू विवाह सूत्र में बंधे, आदर्श विवाह सामाजिक हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार व गायत्री मंत्रोंचार से सम्पन्न कराया
डोंगरगांव। साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह और सामूहिक आदर्श विवाह सामाजिक हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 6 जोड़े वर वधू का आदर्श विवाह गरिमामय पूर्ण मां कर्मा भवन मटिया डोंगरगांव में संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा माता की पूजा अर्चना कर सभी सामाजिक बंधुओं ने मां कर्मा की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई, तत्पश्चात सामूहिक आदर्श विवाह में पहले दुल्हन को तेल हल्दी कार्यक्रम कराया गया जिसमें समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम संपन्न कराई,
सामाजिक बंधुओं ने जिलेभर से पहुंचे हजारों की संख्या में आदर्श विवाह में बारात के रूप में शामिल हुए, बारात में शामिल हुए सभी सामाजिक बंधु मटिया वार्ड में गाजे-बाजे के साथ गली भ्रमण किया। बारात में शामिल हुए बाराती जमकर थिरके, जगह-जगह स्वागत किया। बारात वापस मां कर्मा भवन पहुंचे, जहां पर वर-वधु को पंडित द्वारा वरमाला से एक दूसरे को पहनाते हुए विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सामाजिक बंधुओ ने छह जोड़ पर वधु को साहू समाज द्वारा नगद राशि सहित पंचरतन सामग्री दी गई उपस्थित साहू समाज के लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया।
छह जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह और सामूहिक आदर्श विवाह में छत्तीसगढ़ के 6 जोड़े वर वधू जो विवाह परिणाम सूत्र में बंधे गए हैं उनमें से महेश साहू संग नीलकुमारी साहू परसाडीह, सिंबदी बालोद, भीषण साहू संग प्रिया साहू सरोरा बिरगांव रायपुर, लक्ष्मीनारायण साहू संग लतासाहू गिधवा भटगुना, विजय साहू संग नोशिल साहू सिंघोला मोखली, विवेक साहू संग पायल साहू बगरूटोला बरसनटोला, लिकेश साहू संग अंजनी साहू जेवरतला मोखला, के साथ सामाजिक नियमानुसार विवाह संपन्न हुई सभी वर वधु को साहू समाज द्वारा विवाह प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती और सामूहिक आदर्श विवाह में सभी उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने आशीर्वाद दिया। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र साहू और उनकी धर्मपत्नी धनेश्वरी साहू ने कन्यादान किया गया।
जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती सामूहिक आदर्श विवाह समारोह कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद संतोष पांडे, डॉक्टर नीरेंद्र साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साहू संघ, विधायक दलेश्वर साहू, कोमल सिंह राजपूत, मोतीलाल साहू, शशिकांत साहू, भागवत साहू, छन्नी साहू, अंजू त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत, टीलेश्वर साहू, किरण साहू, विवेक साहू, खुमान साहू, राजेश साहू, शेखर साहू, शिवराम साहू, चुरामन साहू, गिरधर साहू, गणेश साहू शामिल हुए थे। समस्त अतिथियों को समाज के द्वारा शाल श्रीफल गमछा देकर सम्मान किया गया।
जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती समारोह आदर्श हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडे ने कहा मां कर्मा के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को पालन करने के साथ लोगों को मां कर्मा से प्रेरणा लेना चाहिए साहू समाज द्वारा एक बहुत ही अच्छा प्रेरणादायक कार्यक्रम किया गया है जो कम खर्चे में गरीब मध्यम परिवार की मदद करते हुए विवाह संपन्न कराया गया है इससे समाज को एक नई दिशा मिलती है। साहू समाज ने आदर्श विवाह की शुरुआत छत्तीसगढ़ में सबसे पहले की गई है। इसलिए साहू समाज को सबसे बड़े समाज होने का दायित्व मिला है। साहू समाज में सामाजिक एकता समरतता तथा अनुशासन और संगठित कर आदर्श विवाह को प्राथमिकता देते हुए एक प्रकार से गरीब लोगों की मदद करने में साहू समाज आगे आया है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू और छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र साहू के अलावा अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। जिला स्तरीय मां कर्मा जयंती और सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम का सफल संचालन जिला साहू संघ के महामंत्री नीलमणि साहू और हिमाचल साहू ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू महामंत्री नीलमणि साहू, माधव साहू, शिवराम साहू, सुरेंद्र साहू, पार्षद डीकेश साहू, कोमल साहू, पुरुषोत्तम साहू, नोबेल साहू, यशवंत साहू, जग़मोहन साहू, पूनम साहू, डेरहीन साहू, एलन साहू, लोकेश्वरी साहू, शीतल साहू, चित्ररेखा साहू, सुनीता साहू, नेहा साहू, कुलेश्वरी साहू, सुमन, मंजू, भुनेश्वरी एवं साहू समाज के सामाजिक बंधुओं का सराहनीय सहयोग रहा।



