० बाजार की सफाई में विशेष ध्यान देने स्वास्थ्य अमला से कहा
० आधुनिक शौचालय निर्माण में तेजी लाने उप अभियंता को निर्देशित
राजनांदगांव (दावा)। साफ सफाई का जायजा लेने महापौर मधुसूदन यादव सुबह वार्ड विजिट कर नागरिको को स्वच्छता अपनाने समझाईस दे रहे है तथा नागरिको को स्वच्छता से जोडने स्वास्थ्य अमला को निर्देश दे रहे है। आज उनके द्वारा जय स्तम्भ चौक, गोल बाजार का निरीक्षण कर बाजार मे सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा बाजार में निर्माणाधीन आधुनिक शौचालय निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने उप अभियंता को निर्देशित किये।
महापौर श्री यादव निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा, लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, पूर्व पार्षद शरद सिन्हा के साथ जयस्तम्भ चौक, गोलबाजार में पैदल घुम स्वास्थ्य अमला से कहा कि चुकि बाजार भीड भाड वाला इलाका है, जिसे ध्यान मे रखकर यहा सफाई में जोर दिया जाए, बाजार लगने के पहले सफाई किया जाए, फल सब्जी विक्रताओ को कचरा गाडी में डालने तथा झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने समझाईस दे। उन्होंने गोल बाजार में निर्माणाधीन अत्याधुनिक शौचालय देख उप अभियंता श्रीमती पिंकी खाती से कहा कि निर्माण में तेजी लावे और शेष कार्य जल्द पूर्ण करावे, ताकि लोगो को इसका लाभ मिल सके।
महापौर श्री यादव जय स्तम्भ चौक एवं गोल बाजार में नागरिकों से मिलकर साफ-सफाई रखने, स्वच्छता अपनाने समझाईस दिए। उन्होंने कहा कि निगम का सफाई अभियान बिना जनभागीदारी के संभव नहीं है, आप सबके सहयोग से ही हम स्वच्छता में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है। स्वच्छता के लिए कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली दीदीयो को गिला सुखा कचरा अलग अलग देवे, अपने घर व प्रतिष्ठान के आस पास साफ सफाई रखे। जय स्तम्भ चौक शहर का हृदय स्थल है, इसके आस पास साफ सफाई रखना, इसका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान निगम का अमला उपस्थित था।



