0 छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का दशम सत्र के लिए चयन प्रक्रिया
राजनांदगांव। दिनांक 28 मार्च 2026 को राजनांदगांव में माहेश्वरी महिला संगठन से पर्यवेक्षक श्रीमती उषा जी करवा अमरावती तथा चुनाव अधिकारी श्रीमती सरस्वती जी लोहिया राजनंदगांव की उपस्थिति में प्रदेश सभा के दसवें सत्र के लिए चयन प्रक्रिया हुई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती रूपा मुंदडा डोंगरगढ़, सचिव श्रीमती नंदा भट्टर रायपुर, कोषाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला टावरी भिलाई, संगठन मंत्री श्रीमती श्रद्धा राठी धमतरी, को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। श्रीमती रूपा मुंदडा धर्मपत्नी विकास मुंदड़ा एवं स्वर्गीय श्री प्रकाश चंद्र गट्टानी की सुपुत्री है। प्रारम्भ से ही समाज के प्रति समर्पित श्रीमती मूंदड़ा अपने सहज, सरल व्यक्तित्व के लिये पूरे प्रदेश में जानी जाती हैं।और यही कारण है कि श्रीमती मूंदड़ा का चयन सर्वसम्मति से किया गया।



