Home छत्तीसगढ़ संत सुंदरदास जी महाराज के द्वारा रचित ग्रंथों को पढक़र मनायी गई...

संत सुंदरदास जी महाराज के द्वारा रचित ग्रंथों को पढक़र मनायी गई सुन्दरदास जयंती…

36
0

राजनांदगांव। अ.भा.खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद खण्डेलवाल ने बताया की खण्डेलवाल समाज के इतिहास में पहली बार श्री श्री 1008 संत शिरोमणि श्री सुंदरदास जी महाराज की 430 वी जयंती राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) स्थित राष्ट्रीय युवा कार्यालय में संत सुन्दरदास जी द्वारा रचित ज्ञान समुद्र एवं साषी ग्रंथ, सवैया ग्रंथ, सुंदर पदावली व फुटकर काव्य, लघु ग्रंथावली व अन्य को महासभा के पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं द्वारा पढक़र मनायी गई।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा संयोजक शरद खण्डेलवाल, महासभा के संरक्षक नंदकिशोर खण्डेलवाल, महासभा के संयुक्त मंत्री शंकर खण्डेलवाल, महासभा के पूर्व संरक्षक एवं खण्डेलवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद खण्डेलवाल, सचिव दिनेश खण्डेलवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अलका खण्डेलवाल, महासभा के कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती साधना खण्डेलवाल, पंकज खण्डेलवाल, प्रियंक खण्डेलवाल, अनुराग खंडेलवाल एवं गोपाल खण्डेलवाल, शुभा खण्डेलवाल, प्रतीक खण्डेलवाल व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here