किशोरी बालिका ब्लाक खैरागढ़ के ग्राम चिचोला की रहने वालीं थी,
00 8 वीं कक्षा की छात्रा थी, मृतिका, ग्राम में मातम छाया,
00 घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल,
00 परिजनों ने पुलिस की शुरूआती कार्यवाही पर सवाल उठाए,
00 पुलिस का कहना मामले में एफ आई आर दर्ज कर हर पहलू पर जांच जारी,
(यतेंद्र जीत सिंह “छोटू” जिला ब्यूरो चीफ खैरागढ़)
*खैरागढ़: दो दिनों से लापता किशोरी का शव बिलासपुर के मस्तुरी थाना क्षेत्र के रेल्वे ट्रेक पर मिली क्षेत्र में फैली सनसनी,बालीका के घर में छाया मातम।
*घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल*व्याप्त है*
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के चिचोला की रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा, जो 28 मार्च की रात से लापता थी।। उसका शव बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किसान परसदा स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला है।।घटना से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है ।
*दो दिनों से थी लापता छात्रा, परिजनों ने खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी
जानकारी के अनुसार, देविका कक्षा 8 वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार की चार बहनों में से एक थी।। उसके पिता शैलेंद्र वर्मा स्थानीय हाई स्कूल में स्वीपर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता आंगनवाड़ी में रसोइया हैं। परिजनों ने बताया कि 28 मार्च की रात करीब 10:30 बजे से देविका घर से लापता हो गई थी। इसके बाद 29 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसी दौरान, 29 मार्च को ही बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात किशोरी का शव बरामद हुआ था। 31 मार्च को परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद पुष्टि हुई कि शव देविका वर्मा का ही है।
*पुलिस परिजनों को लेकर पहुची बिलासपुर, पुलिस की शुरूआती कार्यवाही पर परिजनों ने उठाए सवाल
इसके बाद खैरागढ़ पुलिस परिजनों को लेकर बिलासपुर पहुंची और आगे की प्रक्रिया पूरी की गई। परिजनों ने पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, * *एफ आई आर दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच ,छात्र की मौत का
जबकि पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।
*हादसा य कोई और वजह, स्थिति स्पष्ट नहीं
फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसे का है या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।



