“ऑटिज़्म कोई कमी नहीं, बल्कि एक अलग क्षमता है,खामोश संकेतों को समझें पालक”*
*सक्षम समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल* जिला इकाई राजनांदगांव द्वारा *अभिलाषा* दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ शिक्षण प्रशिक्षण सह पुनर्वास संस्थान में विश्व ऑटिज्म दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया l
शुभारंभ मां सरस्वती,हनुमान जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दीपप्रज्वल कर व हनुमान चालीसा पाठ,गायत्री मंत्रोच्चार करते हुए किया गया
स्वागत उद्बोधन सक्षम सदस्य/अभिलाषा के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव द्वारा करते हुए उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार द्वारा भेजे गए आर्टिज़म संबंधी संदेश का पठन किया गया
सक्षम के सचिव भास्कर गुप्ता के द्वारा आर्टिज्म के लक्षण एवं उसके रोकथाम के बारे में विस्तार पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की l
सक्षम के अध्यक्ष हेमंत तिवारी द्वारा बताया गया कि आर्टिज्म वाले बच्चों के साथ बहुत ही संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करना चाहिए l
सक्षम कोषाध्यक्ष प्रकाश सांखला ने कहा ऑटिज़्म से ग्रसित व्यक्ति दुनिया को एक अलग-अनोखे नजरिए से देखते हैं।
सक्षम सदस्य सुनील बाजपेयी ने कहा कि यह दिन प्रभु *बजरंग बली* के प्राकट्यदिवस पर शुभमंगलकामनाएं,बधाई देते हुए मनाया गया और प्रार्थना है,आप अपने प्रभुत्व से विश्व आटिज्म दिवस पर इन नौनिहालों में खुशहाली, समृद्धि प्रदान निरंतर करते हुए आशीर्वाद देवें l
दिव्यांग नौनिहालों को फल,बिस्किट वितरण किया गया l
कार्यक्रम में अभिलाषा की प्राचार्या श्रीमती वंदना तुरहाटे,श्रीमती भानुमति पिल्ले,श्रीमती गीता राठौर उपस्थित रहे l
आभार प्रदर्शन संस्था के शिक्षक कुशालचंद जंघेल द्वारा किया



