Home छत्तीसगढ़ पुलिस की मानवीय पहल : डोंगरगांव का लापता बालक नांदगांव में मिला,...

पुलिस की मानवीय पहल : डोंगरगांव का लापता बालक नांदगांव में मिला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान…

15
0

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, रेलवे स्टेशन के पास मिला 15 वर्षीय देवेंद्र

राजनांदगांव । राजनांदगांव पुलिस ने एक बार फिर अपनी व्यावसायिक दक्षता के साथ मानवीय चेहरा पेश किया है। डोंगरगांव निवासी एक 15 वर्षीय बालक जो बिना बताए घर से लापता हो गया था। उसे सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसके परिजनों के सुपुर्द किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डोंगरगांव निवासी देवेंद्र कुमार (15 वर्ष) अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बालक का पता नहीं चला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं एएसपी कीर्तन राठौर व सीएसपी अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में तत्काल बालक की पतासाजी के निर्देश दिए गए।
तकनीकी साक्ष्यों से मिली सफलता
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों को सक्रिय करने के बाद पुलिस को सफलता मिली। बालक देवेंद्र कुमार को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के पास सुरक्षित बरामद किया गया। बालक के मिलने की सूचना पाकर उसके पिता संतोष कुमार और माता श्रीमती संतोषी बाई तत्काल थाना पहुंचे। कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जब बालक को माता-पिता के सुपुर्द किया गया, तो वे भावुक हो गए। परिजनों ने राजनांदगांव पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी और अधीनस्थ स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और सामाजिक सरोकार के लिए पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here