Home छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ा मनोबल : एसपी अंकिता शर्मा ने 60 से अधिक...

पुलिस का बढ़ा मनोबल : एसपी अंकिता शर्मा ने 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित…

21
0

कर्तव्यपरायणता और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र

राजनांदगांव (दावा)। जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनसेवा में समर्पित भाव से कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जिले के 60 से अधिक पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सुश्री शर्मा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आपकी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही विभाग की छवि जनता के बीच बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराध रोकना नहीं, बल्कि जनसेवा के प्रति समर्पित रहना भी है। एसपी ने सभी को भविष्य में भी इसी ऊर्जा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मनोबल बढ़ाने की अनूठी पहल
पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर इस तरह के सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अधिकारियों का मानना है कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से मैदानी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों में उत्साह का संचार होता है और वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक सजगता के साथ करते हैं। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में निरीक्षक से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारी शामिल रहे। जिन्होंने विभिन्न मामलों को सुलझाने और सामुदायिक पुलिसिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here