Home छत्तीसगढ़ कोकपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर तोडक़र लाखों की चोरी, सीसीटीवी में...

कोकपुर में ज्वेलरी शॉप का शटर तोडक़र लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चार नकाबपोश बदमाश…

36
0

डोंगरगांव (दावा)। अंचल के ग्राम पंचायत कोकपुर में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दुकान का शटर तोडक़र लाखों रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे ष्टष्टञ्जङ्क कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चार संदिग्ध नकाबपोश नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। दुकान संचालक रामानंद पांडे ने बताया कि वे अपने निज निवास पांडेटोला में थे। सुबह करीब 6 बजे मकान मालिक ने उन्हें दुकान का शटर टूटे होने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान का नजारा देख दंग रह गए। शटर के ताले टूटे हुए थे और तिजोरी व अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था।

पीडि़त दुकानदार के अनुसार, चोर दुकान से लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े हैं। चोरी गए सामान में मुख्य रूप से सोने की अंगूठियां और कच्चा सोना शामिल है। घटना की लिखित शिकायत डोंगरगांव पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया। दुकान में लगे कैमरों की फुटेज में चार बदमाश रात लगभग 2:30 बजे चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। कोकपुर और आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार घरों और दुकानों के ताले टूट चुके हैं, लेकिन अब तक कोई बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here