Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर फूड विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: रायपुर, धमतरी...

छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर फूड विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: रायपुर, धमतरी और बालोद में रेड, 560 किलो जहर जब्त…

44
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नकली पनीर पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही छापामार कार्रवाई की है। रविवार को खाद्य विभाग की टीम ने रायपुर, धमतरी और बालोद में छापेमार कार्यवाही हुई। खाद्य विभाग ने सूचना पर टीम बनाकर मोके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है।

 

Food department seizes fake paneer

एल पी इंडस्ट्री में भी खाद्य विभाग का छापा
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के एल पी इंडस्ट्री में खाद्य विभाग ने छापा मारा। टीम को एसिटिक एसिड, पाम आइल, दूध पावडर से पनीर बनाए जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने रेड मारकर मौके से 560 किलो नकली पनीर जब्त किया है। रायपुर के अलावा धमतरी और बालोद में कार्यवाही की गई है।

बर्फ की सिल्ली में निकला मरा हुआ मेंढक
उल्लेखनीय है कि, एक हप्ते पहले कोरबा के घंटाघर चौपाटी से आया से था। जहां शाम दुकान पर कुछ ग्राहक आए और उन्होंने जूस का ऑर्डर दिया। संचालक ने पहले जूस बनाया, बाद में उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़ने लगा। तभी उसे बर्फ में मरा हुआ मेंढक मिला। जिसे देखकर वह और वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए. कुछ देर बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here