Home छत्तीसगढ़ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर संस्कारधानी जय भीम के नारों से गूंजेगा ,...

बाबासाहेब अंबेडकर जयंती पर संस्कारधानी जय भीम के नारों से गूंजेगा , समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजन…

53
0

राजनांदगांव, बौद्ध समाज राजनंदगांव द्वारा अंबेडकर जयंती विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है समाज की प्रवक्ता विनोद श्रीरगे ने बताया कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे कलेक्टर परिसर स्थित बाबा साहब प्रतिमा के सामने बुद्ध वंदना कर कार्यक्रम की शुरूआत किया जाएगा इस कार्यक्रम में सभी सामाजिक कार्यकर्ता जन प्रतिनिधि सभी राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल इस कार्यक्रम में शामिल होंगे दोपहर 11:00 राजनांदगांव शहर के में स्थित सभी बौद्ध विहार में बाबा साहब के जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है एवं समाज में कार्य करने वाले सभी सम्मान किया जाएगा विनोद श्रीरंग ने बताया शाम को 4:00 बजे शहर की विभिन्न वार्डों से झांकी सहित रैली निकाली जाएगी इस रैली में बाबा साहब की जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत किया जाएगा सभी रैली शहर भ्रमण करते हुए अंबेडकर भवन सिविल लाइन मैं सभा का आयोजन किया गया है उसमें सभी शामिल होंगे

विनोद श्रीरंगे ने बताया इस रैली का विभिन्न विभिन्न सामाजिक संगठन द्वारा सभी चौक में स्वागत किया जाएगा ,विनोद श्रीरंग ने बताया सभी रेलिया सिविल लाइन भवन में सभा में परिवर्तित होगी इस सभा में जन प्रतिनिधि सभी राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी समाज के वरिष्ठ शामिल होंगे

रैली के समापन पर समाज द्वारा मैत्री भोज का आयोजन किया गया है श्री विनोद श्रीरंगे ने सभी सामाजिक, राजनीति,एवं संस्कारधानी वासियों नागरिकों को सभी कार्यक्रम में अधिक अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है
समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे ने बताया
हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए समाज के प्रवक्ता विनोद श्रीरंगे (मो. 98271 67458) से संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here