Home समाचार डॉ. रमन सिंह की बड़ी पहल: राजनांदगांव में लगेगा ₹100 करोड़ का...

डॉ. रमन सिंह की बड़ी पहल: राजनांदगांव में लगेगा ₹100 करोड़ का बायोगैस प्लांट, हजारों को मिलेगा रोजगार…

19
0

राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आज स्पीकर हाऊस रायपुर में सीबीजी संयंत्र की स्थापना के लिए नगर पालिक निगम राजनांदगांव, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट (सीए) पर हस्ताक्षर किया गया। इस एग्रीमेंट के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत ग्राम बोईरडीह में बीपीसीएल द्वारा स्वयं के निवेश से सीबीजी संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की उपस्थिति में सतत योजना के तहत नगर पालिक निगम राजनांदगांव में नगरीय ठोस अपशिष्ट से कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र स्थापना हेतु सीबीडीए, बीपीसीएल के साथ त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था। छत्तीसगढ़ राज्य में सतत योजना अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं अधिशेष बायोमास से जैव ईंधन जैसे कम्प्रेस्ड बायोगैस उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुये छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा निरंतर प्रयास के फलस्वरूप भारत सरकार का उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव में 100-150 टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट एवं बायोमास आधारित कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
सीबीजी संयंत्र की स्थापना होने से नगर पालिक निगम राजनांदगांव जिले के आसपास के निकायों से लगभग 100-150 मिट्रिक टन प्रतिदिन अधिशेष बायोमास एवं नगरीय ठोस अपशिष्ट के उपयोग से लगभग 12-15 मिट्रिक टन प्रतिदिन जैव ईंधन उत्पादन में किया जाएगा। भारत सरकार की मंशानुसार छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रियायती दर पर भूमि उपलब्ध कराया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में सिटी गैस वितरण योजना के तहत बिछाये जा रहे प्राकृतिक गैस पाईप लाईन में सिटी गैस स्टेशन के माध्यम से सीबीजी का सम्मिश्रण किया जायेगा। इस संयंत्र में लगभग 100 करोड़ रूपए का निवेश शत-प्रतिशत बीपीसीएल द्वारा किया जाएगा। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 30 हजार मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार सृजित होंगे। संयंत्र निर्माण के दौरान भी व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र में पूर्ण क्षमता के उत्पादन एवं विक्रय होने पर प्रतिवर्ष लगभग राशि 1 करोड़ का जीएसटी प्राप्त होगा। संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा। सीबीजी के उपयोग से राज्य नेट जीरो ईमिसन प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होगा।
त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर के दौरान सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर  मधुसुदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, विधायक प्रतिनिधि  संतोष अग्रवाल, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर पालिक निगम  अतुल विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीबीडीए श्री सुमित सरकार, कार्यपालिक निदेशक बीपीसीएल  अनुराग सरावगी सहित सीबीडीए एवं बीपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here