Home छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम से राजेश कुमार ‘चंपू’ की महत्वपूर्ण मुलाकात,...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम से राजेश कुमार ‘चंपू’ की महत्वपूर्ण मुलाकात, 16 अप्रैल को लेंगी शपथ

21
0

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ से पुनः राज्यसभा के लिए निर्वाचित वरिष्ठ आदिवासी नेत्री एवं कांग्रेस की सशक्त आवाज श्रीमती फूलो देवी नेताम से दिल्ली स्थित 34, जी.आर.जी. मार्ग के शासकीय निवास में राजनांदगांव इंदिरा नगर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कुमार ‘चंपू’ ने सौजन्य भेंट की।

इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के एसटी आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नितिन पोटाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, आदिवासी समाज के सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती एवं जनहित से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
राजेश कुमार ‘चंपू’ ने श्रीमती नेताम को राज्यसभा के लिए पुनः निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सक्रियता से छत्तीसगढ़ की आवाज संसद में और अधिक मजबूती से उठेगी।

इस अवसर पर श्रीमती फूलो देवी नेताम ने जानकारी दी कि वे आगामी 16 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगी।
श्रीमती नेताम ने आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वे प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं आमजन के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
यह मुलाकात संगठनात्मक समन्वय और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here