Home News हर्षोल्लास से मनी सेन जयंती, खैरागढ़ के ग्राम सर्रागोंदी सेन भवन में...

हर्षोल्लास से मनी सेन जयंती, खैरागढ़ के ग्राम सर्रागोंदी सेन भवन में हुआ भव्य पूजन…

51
0

0 सेन जंयती हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है, हमे एकजुट होकर एक दूसरे की मदद करनी होगी: नरेन्द्र सेन, जिला अध्यक्ष सेन समाज,
0 सेन समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है,हम सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा तभी समाज अधिक मजबूत और सशक्त बनेगा: मनोहर सेन, सदस्य सेन समाज,

खैरागढ़। सेन महाराज की जयंती सेन समाज ने भक्तिमय और उल्लास के साथ मनाया। सेन जयंती के शुभ अवसर पर खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम सर्रागोंदी स्थित सेन भवन में सेन समाज के लोगों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने सेन महाराज की मूर्ति पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने एक-दूसरे को सेन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, एकता और संगठन का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सेन समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सेन ने अपने संबोधन में कहा कि सेन जयंती हमारे लिए गौरव और प्रेरणा का पर्व है।

हमें सेन महाराज के आदर्शों को अपनाकर समाज में शिक्षा, एकता और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढऩा चाहिए। समाज की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। वहीं समाज के सक्रिय सदस्य मनोहर सेन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेन समाज लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमें एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी होगी, तभी समाज और अधिक मजबूत और सशक्त बनेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज की प्रगति एवं आपसी सहयोग को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस आयोजन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र सेन, ब्लॉक अध्यक्ष देवा सेन, कामता प्रसाद सेन, सचिव अमोद सेन, कीर्तन सेन, संजय सेन, दुर्गा सेन, युवराज सेन, रामकुमार सेन, रेवा सेन, कौशल सेन, बिसरू सेन, लक्ष्मी सेन, युवराज सेन, नेतराम सेन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here