राजनांदगांव(दावा)। नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल बोरी में सीबीएसई बोर्ड दसवीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में शाला से 191 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें शाला के 23 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक, 46 छात्र 80 प्रतिशत तथा 48 छात्र 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। शाला की छात्रा निशी बजाज ने 97.4 प्रतिशत के साथ शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह 97.2प्रतिशत हितेश चितलांगिया, 96प्रतिशत भव्य पटेल, 95.8प्रतिशत हितांश अग्रवाल, 94.8 प्रतिशत अनुष्का साहू, 94.6प्रतिशत कृतिका जुगनार, मेहुल पाल व स्तुति सार्वा, 94.4प्रतिशत याना साहू, 94.2प्रतिशत महक शर्मा व अनुष्का बैद, 93.4प्रतिशत अभिनव गुप्ता, 93प्रतिशत शिवांगी गुप्ता, 92.2प्रतिशत नित्या जैन, 91.8प्रतिशत अनामिका सिंह व साक्षी वैष्णव, 91.6प्रतिशत सतीश साहू, 91प्रतिशत पलक साहू, 90.8प्रतिशत हर्शिनी ठक्कर, 90.6प्रतिशत यानी मोदी व सुमेरा खान, 90.2प्रतिशत सुमेधा श्रीवास्तव व 90प्रतिशत भूमि आहुजा ने प्राप्त किए।
शाला के भव्य पटेल ने गणित में हितेश चितलांगिया अंग्रेजी में तथा हिमांश अग्रवाल ने आईटी में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। शाला परिवार द्वारा सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। शाला के डायरेक्टर नीरज बाजपेयी द्वारा बच्चों को आशीर्वाद देते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि, जीवन में परीक्षा होना आवश्यक है। परीक्षा द्वारा ही हमें अपनी क्षमता का ज्ञान होता है। सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण आवश्यक है। इस अवसर पर शाला की डायरेक्टर श्रीमती सोनल बाजपेयी, प्राचार्या श्रीमती एकता गांधी, एडमिन नितिन चौहान, शिक्षक व आफिस कर्मचारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



