Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत घुमका में जनगणना प्रशिक्षण पूर्ण….

नगर पंचायत घुमका में जनगणना प्रशिक्षण पूर्ण….

32
0

लोचन प्रसाद निर्मलकर घुमका

घुमका। भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना निदेशालय छ.ग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला राजनादगांव के मार्गदर्शन में नगर पंचायत घुमका जिला राजनांदगांव में जनगणना 2027 की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। प्रथम चरण के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर प्रगणक की नियुक्ति की गई पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं भवनो की गणना से सबंधित कार्यो को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए दिनाक 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में नियुवत प्रगणको को फील्ड ट्रेनर खिलेन्द्र साहू, दिनेश सोनी, एवं टोमेश्वर दास वर्मा द्वारा विभिन्न गतिविधियों कार्य प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणको को 01 मई से 30 मई तक निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये इसके साथ चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद देवदास के मार्गदर्शन में फील्ड ट्रेनर द्वारा सभी प्रगणको को फील्ड अभ्यास भी कराया गया जिससे वे जमीनी स्तर पर कार्य को बेहतर ढगं से समझ सके । प्रशिक्षण के अंतिम दिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी ने सभी प्रगणको एवं पर्यवेक्षको को जिम्मेदारी पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की है एवं विचार विमर्श के साथ प्रगणको का उत्साहवर्धन किया साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नगर के सभी आम नागरिको से जनगणना 2027 में संलग्न प्रगणको अधिकारी/कर्मचारियों को वांछित जानकारी प्रदान कर आवश्यक सहयोग करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here