Home छत्तीसगढ़ भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रेस क्लब गंडई ने...

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रेस क्लब गंडई ने किया प्याऊ घर का संचालन…

47
0
  1. गंडई….. प्रेस क्लब गंडई जिला केसीजी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला मुख्यालय रोड स्थित स्थानीय विश्राम गृह के सामने आमजनों राहगीरों के लिए पियाऊ घर का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

भीषण गर्मी के बीच आमजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब गंडई द्वारा पियाऊ घर सेवा का शुभारंभ २५ अप्रैल शनिवार को ११:०० बजे से किया गया। प्रथम दिन होने के कारण शरबत का वितरण किया गया। पिछले ४ वर्षों से जारी यह सेवा इस वर्ष अभी भीष्म गर्मी भर निरंतर संचालित की जाएगी, आयोजक ने बताया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए यह पहल लोगों को राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है जिससे राहगीरों मजदूर और जरूरतमंदों को सीधे लाभ मिल सके। इस दौरान प्रेस क्लब गंडई के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here