Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026 : राजनांदगांव के 51 वार्डों में 4 मई से...

सुशासन तिहार 2026 : राजनांदगांव के 51 वार्डों में 4 मई से लगेंगे शिविर, महापौर ने की आवेदन की अपील…

45
0

राजनांदगांव (दावा)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ देने उनसे संवाद स्थापित करने तथा उनकी समस्याओ के निराकरण के लिये सुशासन तिहार 2026 का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। शासन निर्देशानुसार वार्ड स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर के तहत निगम सीमाक्षेत्रांतर्गत 4 मई से 10 जून तक प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 51 वार्डो में शिविर का आयोजन किया गया है।

सुशासन तिहार 2026 के संबंध में महापौर मधुसूदन यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  की पहल पर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं विकास कार्यो में गति लाने के साथ आम जनता, जन प्रतिनिधियों और विभिन्न समाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा आम जनता की समस्याओ का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अनुसार वार्ड स्तर पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन के तहत 4 मई से 10 जून तक वार्डो में शिविर के माध्यम से आम जनता से आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया जायेगा। उन्होंने नागरिको से अपील की है कि शासन की योजना का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये वार्डो में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक आवेदन करे। निगम सीमा क्षेत्र के वार्डवासियो को सुशासन तिहार 2026 का लाभ देने जनसमस्या निवारण शिविर 4 मई से 10 जून तक शासन निर्देशानुसार आम जनता के समस्याओं से संबंधित आवेदन लेने नगर निगम द्वारा प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक वार्डो में शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के सफल संचालन के लिये निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दायित्व सौपा है। शिविर के वार्डवार नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता दीपक खाण्डे मो.नं. 79993 94145, कार्यपालन अभियंता (संविदा) यू.के. रामटेके मो.नं. 98271 18810 एवं प्र.कार्यपालन अभियंता प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 को बनाया गया है। इसके अलावा सहायक नोडल अधिकारी का दायित्व प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू मो.नं. 78285 23391 एवं प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो. नं. 97705 19619 को सौपा गया है।

आयुक्त ने बताया कि दिनांक 4 मई 2026 दिन सोमवार को वार्ड नं. 1,2,3, व 8 के लिये मोतीपुर स्कूल में, 6 मई बुधवार को वार्ड नं. 4,5 व 6 के लिए चिखली स्कूल में, 8 मई शुक्रवार को 7,9 व 10 के लिए शंकरपुर स्कूल मेे, 11 मई सोमवार को वार्ड नं. 11,12 व 13 के लिए बापू प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में, 13 मई बुधवार को वार्ड नं. 16,17,18,19 व 23 के लिए ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल में एवं 15 मई शुक्रवार को वार्ड नं. 14,15 व 24 के लिए स्टेट स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 18 मई 2026 दिन सोमवार को वार्ड नं. 22,44, व 45 के लिए कमला कालेज में, 20 मई बुधवार को वार्ड नं. 20 के लिए पेण्ड्री स्कूल में, 21 मई गुरूवार को वार्ड नं. 21 के लिए पूर्व माध्यमिक शाला रेवाडीह में एवं 22 मई शुक्रवार को वार्ड 25,26 व 27 के लिए भरकापारा स्कूल में शिविर का आयोजन किया गया है। आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार 25 मई सोमवार को वार्ड नं. 30,31 व 32 के लिए लखोली स्कूल सीडीएस में, 28 मई गुरूवार को वार्ड नं. 33,34,35 व 36 के लिए लखोली बैगापारा स्कूल में, 3 जून बुधवार को वार्ड नं. 37 व 38 के लिए दिग्विजय कालेज में, 5 जून शुक्रवार को वार्ड नं. 41,42,43 व 46 के लिए बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में, 8 जून सोमवार को वार्ड नं. 39,40 व 48 के लिए गंज पारा स्कूल में 9 जून मंगलवार को वार्ड नं. 49 के लिए मोहड स्कूल में एवं 10 जून बुधवार को वार्ड नं. 47, 50 व 51 के लिए मोहारा फिल्टर प्लांट में शिविर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here