खैरागढ़ । शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आरोग्यम हॉस्पिटल द्वारा खैरागढ़ छुईखदान में हर महीने सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियमित ओपीडी शुरू की जा रही है।
हॉस्पिटल प्रबंधन के अनुसार, हर महीने के पहले रविवार को नस, मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ डॉ. यश जैन, किडनी, प्रोस्टेट, पथरी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार अपनी सेवाएं देंगे।
वहीं, हर महीने के दूसरे और चौथे रविवार को हड्डी, जोड़ एवं गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. जयेश सोनी तथा निसंतानता एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रैनी अग्रवाल मरीजों का इलाज करेंगे।
इस पहल से खैरागढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे समय पर फेमस मेडिकल खैरागढ़ एवं वर्मा मेडिकल छुइखदान मे पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।


