Home छत्तीसगढ़ सोमनी में नवीन पंचायत भवन हेतु 20 लाख रुपए स्वीकृत – ग्रामीणों...

सोमनी में नवीन पंचायत भवन हेतु 20 लाख रुपए स्वीकृत – ग्रामीणों में हर्ष…

13
0

सोमनी। विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख ग्राम सोमनी के विकास को नई दिशा देते हुए माननीय विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह जी द्वारा नवीन पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से ग्रामवासियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों में खुशी की लहर है। ज्ञात हो कि ग्राम सोमनी की विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 अप्रैल 2026 को स्पीकर हाउस कार्यालय, राजनांदगांव में विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल  की अध्यक्षता में भाजपा ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी बैठक में भाजपा ग्रामीण मंडल सोमनी के महामंत्री  रमन सिंह राजपूत ने ग्राम की समस्याओं को लिखित रूप में प्रस्तुत करते हुए विस्तार से अवगत कराया था। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिसमें पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह जी द्वारा अपने संसदीय कार्यकाल में पंचायत भवन के लिए राशि स्वीकृत करवाई गई थी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया था। इन सभी तथ्यों को पुनः संज्ञान में लाते हुए जनहित में त्वरित निर्णय लिया गया और पंचायत भवन हेतु 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।

महामंत्री रमन सिंह राजपूत ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए माननीय डॉ. रमन सिंह जी, विधायक प्रतिनिधि   संतोष अग्रवाल,  पूर्व सांसद अभिषेक सिंह जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष  कोमल सिंह राजपूत जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी माननीय डॉ. रमन सिंह जी द्वारा ग्राम सोमनी में मिनी माता के पास स्थित अटल सद्भावना भवन के निर्माण हेतु 30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जो सतनामी समाज की मांग एवं  रमन सिंह राजपूत महामंत्री ग्रामीण मण्डल के प्रयासों का परिणाम था। ग्रामवासियों ने इस निर्णय को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here