Home समाचार तुमडीबोड पुलिस चौकी में नियमों के नाम पर अवैध वसूली चरम पर,...

तुमडीबोड पुलिस चौकी में नियमों के नाम पर अवैध वसूली चरम पर, आम जनता परेशान …..महेन्द्र यादव…

19
0

तुमडीबोड क्षेत्र में पुलिस चौकी द्वारा हेलमेट एवं अन्य नियमों के नाम पर की जा रही कार्रवाई अब अवैध वसूली का रूप ले चुकी है। जिला पंचायत सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) के महामंत्री महेन्द्र यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सिवनी खुर्द के पास आए दिन पुलिस द्वारा पॉइंट लगाकर किसानों, मजदूरों एवं राहगीरों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब उसी स्थान पर स्थित छत्तीसगढ़ ढाबा में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री की लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद पुलिस विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में कई बार सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी संदेह पैदा करती है।
क्षेत्रीय नागरिकों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया गया। महेन्द्र यादव ने कहा कि एक ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार “सुशासन तिहार” मनाने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को इस प्रकार परेशान करना सुशासन के दावों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या यही सुशासन है? क्या नियमों के नाम पर हो रही यह वसूली “सुशासन तिहार” का हिस्सा है? गरीब, मजदूर और किसान वर्ग को लगातार निशाना बनाना पूरी तरह अनुचित है।

महेन्द्र यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई दोबारा की गई और आमजन को परेशान किया गया, तो वे क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर पुलिस विभाग एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर चक्का जाम एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

उन्होंने कहा कि आम जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here