रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर ने कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत सब ऑडिटर (उप अंकेक्षक) के 69 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन 29 अप्रैल से प्रारंभ हो गए हैं और अंतिम तिथि 22 मई निर्धारित की गई है।
रिक्तियों का वर्गवार विवरण
व्यापम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 69 पदों में इस प्रकार विवरण शामिल हैं-
• अनारक्षित (UR): 29 पद
• अनुसूचित जाति (SC): 8 पद
• अनुसूचित जनजाति (ST): 22 पद
• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 10 पद
आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि
योग्य उम्मीदवार 22 मई शाम 05:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म में गलती हो जाए, उनके लिए त्रुटि सुधार विंडो 23 से 25 मई शाम 05:00 बजे तक सक्रिय रहेगी।
शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे कई चरण शामिल होंगे।
परीक्षा की तिथि और केंद्र
CG Vyapam लिखित परीक्षा रविवार, 7 जुलाई 2026 को आयोजित करेगा। परीक्षा 5 संभागीय मुख्यालयों में होगी-
• सरगुजा (अम्बिकापुर)
• बिलासपुर
• दुर्ग
• जगदलपुर (बस्तर)
• रायपुर
साथ ही परीक्षा समय का समय सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक रहेगा, परीक्षार्थियों को कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पहुंचना आवश्यक है। 09:30 बजे के बाद प्रवेश बंद हो जाएगा।सीजी बोर्ड परिणाम
एडमिट कार्ड 25 जून को जारी होने की संभावना
परीक्षा के लगभग सात दिन पूर्व, 25 जून को व्यापम की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो सकता है। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
आवेदन शुल्क
वर्गानुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार है-
• सामान्य (UR): ₹350
• OBC: ₹250
• SC/ST/Divyang: ₹200
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
संबंधित पद के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
मांगी गई सभी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन की एक प्रति प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।



